Weather Update Today : मार्च में तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार

0
241
Weather Update Today : मार्च में तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार
Weather Update Today : मार्च में तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार

समय से पहले आई गर्मी, फसलों पर मौसम का पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : देश में इस साल गर्मी समय से कुछ पहले आ चुकी है। वह भी देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में जोकि देश के अन्न के भंडार को भरने में अहम भूमिका निभाता है। अचानक तेजी से बढ़ रहे तापमान पर जहां मौसम वैज्ञानिकों ने हैरानी जताई है वहीं कृषि विशेषज्ञ फसलों पर विशेषकर गेहूं और सरसों की पैदावार पर इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जता रहे हैं।

ज्ञात रहे कि देश के अन्न भंडार में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश का अहम योगदान रहता है। इस बार पिछले कुछ दिन से यहां पर गर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं हवाएं तेज होने के चलते किसानों को गेहूं इत्यादि की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का अंदेशा बन चुका है।

अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी

देश में मार्च अब तक का सबसे गर्म महीना साबित हो सकता है, जिससे गेहूं और सरसों की पैदावार कम हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आधिकारिक घोषणा से पूर्व बताया कि मार्च में उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से काफी ज्यादा रह सकता है। दरअसल, दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक एवं खाद्य तेल के सबसे बड़े आयातक भारत को उम्मीद है कि 2026 में फसलों की बंपर पैदावार होगी, जिससे गेहूं का ज्यादा निर्यात किया जा सकेगा और पाम, सोया एवं सूरजमुखी तेल के महंगे आयात में कटौती करने में मदद मिलेगी। हालांकि, अनाज भरने और पकने के जरूरी चरणों के दौरान ज्यादा तापमान फसलों की पैदावार में कमी ला सकती है। इससे कुल उत्पादन घट सकता है, जिसके रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है।

आईएमडी एक दो दिन में जारी करेगा अंतिम अनुमान

आईएमडी इस सप्ताह के अंत तक मार्च के तापमान को लेकर अपना अनुमान जारी कर सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अन्य अधिकारी ने कहा, अगले कुछ दिनों में दिन का पारा बढ़ने लगेगा और मार्च के अंत तक कई राज्यों में अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। एक अनुमान के अनुसारमार्च में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। इन राज्यों में गेहूं और सरसों का करीब 80 फीसदी उत्पादन होता है। अधिक तापमान से इन राज्यों में गेहूं और सरसों की फसलें प्रभावित होंगी, जिनकी अच्छी पैदावार के लिए ठंडे मौसम की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें : Pakistan-Afghanistan Conflict : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति

  • TAGS
  • [post_tags]