
बीटिंग रिट्रीट की गैलरी भी वाद्ययंत्रों के नाम पर होंगे
Republic Day VIP Culture, (आज समाज), नई दिल्ली: अबकी बार गणतंत्र दिवस समारोह में परेड देखने के लिए आए मेहमानों की कुर्सियों पर वीवीआईपी, वीआईपी और डिग्निटी नहीं लिखा होगा। इसकी जगह नदियों के नामों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए गैलरी का नाम संगीत वाद्ययंत्रों के नाम पर रखा है। यह फैसला केंद्र सरकार ने लिया है। केंद्र सरकार सालों से चले आ रहे वीआईपी कल्चर को खत्म करने जा रही है।
आम आदमी और वीआईपी के बीच अंतर कम करना उद्देश्य
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से आम आदमी और वीआईपी के बीच अंतर कम होगा। भारतीय संस्कृति, विरासत और समानता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही हर नागरिक खुद को बराबर महसूस कर सकेगा।
यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट, उसुर्ला वॉन डेर लेयेन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ (एव) 2004 से रणनीतिक साझेदार हैं। पीएम मोदी ने दोनों नेताओं को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। ये नेता 27 जनवरी को 16वें भारत-एव शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे।
ऐसे तय होता है रिपब्लिक डे का चीफ गेस्ट
1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो फर्स्ट चीफ गेस्ट बने थे। अब तक यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के लीडर्स को सबसे ज्यादा 5-5 बार चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। रिपब्लिक डे परेड के लिए चीफ गेस्ट का चुनाव भारत की डिप्लोमैटिक प्रायोरिटीज और बिजनेस रिलेशन के आधार पर तय किया जाता है। मेहमान का नाम तय करते समय यह देखा जाता है कि किस देश के साथ आने वाले समय में ट्रेड, डिफेंस और साइंस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 20 जनवरी को होगा भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान

