Z+ Security Controversy: सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

0
72
Z+ Security Controversy: सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा
Z+ Security Controversy: सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

बंगले के बाहर डंडे लेकर खड़े हुए कार्यकर्ता
Z+ Security Controversy, (आज समाज), पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुरक्षा में कटौती से नाराज होकर अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है, और तेजस्वी यादव ने भी सुरक्षा लौटा दी है। राबड़ी देवी ने शनिवार सुबह अपने आवास से सभी पुलिसकर्मियों को भी लौटा दिया है। इस बीच यह खबर आ रही है कि तेजस्‍वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। उन्‍हें वाई प्‍लस श्रेणी की सुरक्षा है। वे दिल्‍ली से आज पटना आ रहे हैं।

आरजेडी मुख्‍य प्रवक्‍ता शक्ति सिंह यादव ने यह जानकारी दी। शक्ति सिंह यादव का कहना है कि लालू बिहार के सबसे बड़े नेता। उनका हाथ थाम कितने सत्ता के शीर्ष तक पहुंच गए। उनमें से कुछ आज मठाधीश बन गए हैं। सत्ता पक्ष के अदना नेताओं को भी भारी-भरकम सुरक्षा है और लालू परिवार बंगला और सुरक्षा व्यवस्था के बहाने लगातार अपमानित किया जा रहा है।

ऐसे में लालू-राबड़ी-तेजस्वी ने सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी है। अब परिवार के किसी एक व्यक्ति को भी खरोंच तक आई, तो सरकार को जवाब देना पड़ेगा। जनाक्रोश भड़क उठेगा, फिर संभालना मुश्किल हो जाएगा।

बदले की भावना से की गई हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी जनता

वहीं, रोहिणी ने एक्स पर लिखा- तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी जी के आधिकारिक आवास पहुंचकर बदले की भावना से काम रहे मुख्यमंत्री को ये सीधा, साफ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल हैं।

पूरा देश, पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गई हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी।

जेड+ श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने से नाराज है राबड़ी देवी

दरअसल, 2 दिन पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा घटा दी। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली थी। सरकार के इस फैसले से राबड़ी देवी नाराज थीं।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश