US-Venezuela Conflict News : वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति को ट्रंप की चेतावनी

0
311
US-Venezuela Conflict News : वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति को ट्रंप की चेतावनी
US-Venezuela Conflict News : वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति को ट्रंप की चेतावनी

कहा, यदि अमेरिका का कहना न माना तो चुकानी होगी भारी कीमत

US-Venezuela Conflict News (आज समाज), नई दिल्ली : वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद वहां पर अमेरिका ने गत दिवस उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि वेनेजुएला को वहां की सरकार अपने हिसाब से चलाएगी।

लेकिन उसके बाद पलटी मारते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे तौर पर डेल्सी रोड्रिगेज को भी अमेरिका के अनुसार कार्य करने की सीधी धमकी दे डाली। ट्रंप ने कहा है कि अगर डेल्सी रोड्रिगेज अमेरिका की बात नहीं मानतीं और वेनेजुएला के लिए वही नहीं करतीं, जो अमेरिका सही समझता है, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ट्रंप के मुताबिक यह कीमत वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से भी ज्यादा बड़ी हो सकती है।

रोड्रिगेज ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी मांग

राष्ट्रपति बनते ही डेल्सी रोड्रिगेज ने मादुरो को सत्ता से हटाए जाने की आलोचना की है और अमेरिका से मांग की है कि मादुरो को वापस देश लाया जाए। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की है और वह वेनेजुएला में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अमेरिका की बात मानने को तैयार हैं।

ट्रंप ने इस कार्रवाई को विश्व के लिए चेतावनी बताया था

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार करके अमेरिकी सुरक्षा बल वापस अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई उन सभी देशों को एक कड़ा संदेश है जो अमेरिका को धमकी दे रहे हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह आतंकवादियों और अपराधियों को यूएस के खिलाफ बिना सजा के काम करने की इजाजत कभी नहीं देंगे। उन्होंने इस कार्रवाई को बेहद सफल बताते हुए कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो अमेरिकी संप्रभुता को चुनौती देने या अमेरिकी नागरिकों की जान खतरे में डालने की सोच रखते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]