Illegal Immigrant: ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

0
642
Illegal Immigrant: ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें
Illegal Immigrant: ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

नियमों का पालन नहीं करने पर सभी अनुमतियां रद कर निर्वासित करने की दी चेतावनी
Illegal Immigrant, (आज समाज), वाशिंगटन: अमेरिका में अस्थायी निर्माणों में रह रहे अवैध रूप से आए विदेशियों से स्थायी निर्माण वाले आवासों में जाने के लिए कहा गया है। अगर वे ऐसा नहीं कर सकते हैं तो वापस अपने देश जाएं। यह बात अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री मार्कवायने मुलिन ने न्यूज चैनल सीएनएन के कार्यक्रम में कही है।

उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घुसपैठियों की रिहायश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि ट्रंप प्रशासन ने हैती और सीरिया में गृह युद्ध जैसे हालात के बीच वहां से आए लाखों लोगों को अमेरिका में रहने की अस्थायी अनुमति दी है।

अमेरिका के विभिन्न शहरों में रह रहे लाखों घुसपैठिएं

अन्य देशों के भी लाखों घुसपैठियों अमेरिका के विभिन्न शहरों में रह रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी ठिकाना बनाकर रह रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा विभाग ने इन सभी से अपने लिए स्थायी आवास व्यवस्था करने के लिए कहा है। ऐसा न कर पाने पर सभी तरह की अनुमतियों को रद करते हुए घुसपैठियों को उनके मूल देश के लिए निर्वासित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ मजबूती से बढ़ रहा : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]