Delhi Traffic Diversion : आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां

0
372
Delhi Traffic Diversion : आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां
Delhi Traffic Diversion : आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां

गणतंत्र दिवस परेड और सुरक्षा के चलते कई मार्ग किए जाएंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें रूट की जानकारी

Delhi Traffic Diversion (आज समाज), नई दिल्ली : कल पूरा देश गणतंत्र दिवस समारोह मनाएगा। मुख्य आयोजन राजधानी दिल्ली के एतिहासिक लाल किला में होगा। जहां किले की प्राचीर पर देश की राष्टÑपति द्रोपदी मुर्मू तिरंगा फहराएंगी। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भव्य परेड का आयोजन भी किया जाएगा। राजधानी दिल्ली इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। गणतंत्र दिवस परेड और सुरक्षा के मध्यनजर आज शाम से राजधानी के कई मार्ग बंद हो जाएंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। बताया गया है कि लोग घरों से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी चेक कर लें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

इस तरह से लगाया जाएगा प्रतिबंध

आज शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर आवागमन की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही आज रात 8 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर परेड समाप्त होने तक कर्तव्यपथ की ओर यातायात की अनुमति नहीं होगी। सी-हेक्सागन-इंडिया गेट, 26 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार (क्रॉस) होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से तिलकमार्ग, बीएस जेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी

नई दिल्ली और मध्य दिल्ली जाने से बचें

गणतंत्र दिवस की परेड कल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला तक जाएगी। मार्ग पर परेड के सुचारू संचालन के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। परेड के दौरान किसी को रूट क्रॉस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील कि वह कल नई दिल्ली और मध्य दिल्ली आने से बचें। आसमान से भी समारोह पर नजर रखी जाएगी।

इस रूट से निकाली जाएगी परेड

परेड विजय चौक – कर्तव्यपथ – सी-हेक्सागन – गोलचक्कर, गोल चक्कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा -तिलकमार्ग – बहादुर शाह जफरमार्ग – नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला पहुंचेगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध रहेगी।

आम जनता हेल्प डेस्क से लें जानकारी

अगर आप गणतंत्र दिवस समारोह में जा रहे हैं तो हेल्प डेस्क से जरूर संपर्क कर लें। गणतंत्र दिवस समारोह के चारों तरफ 12 हेल्प डेस्क लगाई जाएंगी। इन हेल्प डेस्क पर एक स्थानीय थाने का पुलिसकर्मी, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक एनसीसी का जवान तैनात होगा। हेल्प डेस्क से संपर्क करने पर पता लगा जाएगा कि रूट क्या है, आपको अपनी सीट तक कैसे जाना है और कहां पाकिंग है। यहां तैनात जवान समारोह में आने वाले लोगों को पूरी जानकारी देंगे। इससे दर्शकों को भटकना नहीं पड़ेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]