US-Venezuela Conflict : यह कार्रवाई अमेरिका के दुश्मनों के लिए सख्त संदेश : ट्रंप

0
260
US-Venezuela Conflict : यह कार्रवाई अमेरिका के दुश्मनों के लिए सख्त संदेश : ट्रंप
US-Venezuela Conflict : यह कार्रवाई अमेरिका के दुश्मनों के लिए सख्त संदेश : ट्रंप

वेनेजुएला हमले के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से की बातचीत

US-Venezuela Conflict (आज समाज), न्यूयॉर्क : वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार करके अमेरिकी सुरक्षा बल वापस अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई उन सभी देशों को एक कड़ा संदेश है जो अमेरिका को धमकी दे रहे हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह आतंकवादियों और अपराधियों को यूएस के खिलाफ बिना सजा के काम करने की इजाजत कभी नहीं देंगे। उन्होंने इस कार्रवाई को बेहद सफल बताते हुए कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो अमेरिकी संप्रभुता को चुनौती देने या अमेरिकी नागरिकों की जान खतरे में डालने की सोच रखते हैं।

वेनेजुएला के तेल ढांचे को दोबारा खड़ा करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी तेल कंपनियां जल्द ही वेनेजुएला में प्रवेश करेंगी और वहां के बुरी तरह टूट चुके तेल ढांचे को दुरुस्त करेंगी। ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लंबे समय से वेनेजुएला का तेल कारोबार पूरी तरह ठप पड़ा है और देश अपनी वास्तविक क्षमता की तुलना में बेहद कम उत्पादन कर रहा था।

उन्होंने दावा किया कि दुनिया की सबसे बड़ी यूएस की तेल कंपनियां अरबों डॉलर का निवेश करेंगी, पुराने बुनियादी ढांचे की मरम्मत करेंगी और उत्पादन बढ़ाकर देश के लिए मुनाफा कमाएंगी। ट्रंप के मुताबिक, यह कदम न सिर्फ वेनेजुएला के तेल क्षेत्र को पुनर्जीवित करेगा।

मादुरो को पकड़ने वाले आॅपरेशन के नाम का खुलासा

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने से जुड़े आॅपरेशन का कोडनेम एब्सोल्यूट रिजॉल्व सार्वजनिक किया है। यूएस प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई महीनों की तैयारी और अभ्यास के बाद अंजाम दिया गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अहम कदम बताया। अधिकारियों का दावा है कि आॅपरेशन सटीक योजना के तहत सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

वेनेजुएला को दोबारा सुरक्षित और समृद्ध बनाएंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि यूएस की वेनेजुएला के साथ प्रस्तावित साझेदारी वहां के लोगों को समृद्ध, स्वतंत्र और सुरक्षित बनाएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले वेनेजुएलाई नागरिक भी इस बदलाव से बेहद खुश होंगे और अब उन्हें और कष्ट नहीं झेलना पड़ेगा। उन्होंने मादुरो को तानाशाह बताते हुए उन पर अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी और कार्टेल दे लॉस सोलेस से जुड़े होने का आरोप लगाया। ट्रंप ने दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी न्यूयॉर्क जा रहे जहाज पर हैं और न्यूयॉर्क व मियामी के बीच जल्द फैसला होगा।

  • TAGS
  • [post_tags]