Weather Update : बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

0
351
Weather Update : बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत
Weather Update : बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

आज और कल भी खराब रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : एक के बाद एक लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के मौसम में खास तौर पर दिखाई दे रहा है। यहां पर एक फरवरी को जहां मैदानी राज्यों में बारिश का दौर चलता रहा वहीं पहाड़ों में भारी बर्फबारी हुई। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार मौसम का यह मिजाज 2 और तीन फरवरी को भी बना रहेगा।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। सबसे अहम बात है कि इस खराब मौसम के बीच उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित होगा। इसके साथ ही इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे के गति से हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

इसलिए मौसम में आया यह बदलाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती हवा के तेज झोंके के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिणी हरियाणा और उससे सटे उत्तरी राजस्थान के ऊपर भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। 5-7 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा जिलों में चोटियों बर्फबारी हुई। शिमला, कुल्लू, लाहौल, कांगड़ा, चंबा, मंडी, ऊना और हमीरपुर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई। सोलन में बिजली गिरने से 54 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूवार्नुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को ज्यादातर स्थानों पर तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस तर की वृद्धि दर्ज की गई। लाहौल स्पीति जिले का ताबो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : हम जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]