Iran-US Peace Talk : जब तक अमेरिका का दखल रहेगा क्षेत्र में शांति नहीं होगी : बघाई

0
51
Iran-US Peace Talk : जब तक अमेरिका का दखल रहेगा क्षेत्र में शांति नहीं होगी : बघाई
Iran-US Peace Talk : जब तक अमेरिका का दखल रहेगा क्षेत्र में शांति नहीं होगी : बघाई

कहा, अमेरिका को खत्म करना होगा सैन्यवाद और हस्तक्षेप

Iran-US Peace Talk (आज समाज), तेहरान : ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता के बीच दोनों तरफ से ऐसे बयान आ रहे हैं जिससे क्षेत्र में दोबारा से तनाव पैदा हो रहा है। दो दिन पहले जहां अमेरिकी राष्टÑपति ने ईरान के परमाणू कार्यक्रम को लेकर वार्ता बंद करने की धमकी थी तो वहीं अब ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक पोस्ट के जवाब में कहा कि जब तक अमेरिकी दखल जारी रहेगा, तब तक क्षेत्र में शांति संभव नहीं है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, कोई भी इससे धोखा नहीं खाएगा। जब तक अमेरिकी सैन्यवाद और हस्तक्षेप जारी रहेगा, तब तक हमारे क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती। साथ ही उसका कब्जा करने वाला सहयोगी (इस्राइल) पूरी छूट के साथ पूरे क्षेत्र में लगातार युद्ध, नरसंहार, आतंकवादी हिंसा और अन्य अत्याचार करता रहेगा।

होर्मुज पर ईरान का शुल्क बर्दाश्त नहीं : ट्रंप

वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क शामिल हुआ, तो यह उनके लिए ‘अस्वीकार्य’ होगा। ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रूटे के साथ पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि यदि अंतिम ईरान समझौते में जहाजरानी पर किसी तरह का शुल्क शामिल हुआ तो क्या वह उसे रोक देंगे, इस पर ट्रंप ने कहा, हां, यह मेरे लिए अस्वीकार्य होगा, क्योंकि दुनिया में कई अन्य जलडमरूमध्य भी हैं। अगर आप उनके लिए ऐसा करते हैं, तो फिर आपको दूसरों के लिए भी ऐसा करना होगा। दूसरे जलडमरूमध्य भी हैं और मैं वहां भी इसकी अनुमति नहीं दूंगा। हां, यह पूरी स्थिति को बदल देने वाला कदम होगा।

ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में लगातार दो बार आया भूकंप, भारी तबाही