Parliament Budget Session : संसद में काम नहीं सिर्फ हंगामा हुआ

0
237
Parliament Budget Session : संसद में काम नहीं सिर्फ हंगामा हुआ
Parliament Budget Session : संसद में काम नहीं सिर्फ हंगामा हुआ

बजट सत्र के पहले चरण के कुल 13 दिन में लोकसभा में 26.6 घंटे और राज्यसभा में 58.2 घंटे काम

Parliament Budget Session (आज समाज), नई दिल्ली : भारतीय संसद में एक बार फिर से सत्तापक्ष और विपक्ष के टकराव के बीच ही संसद की कार्यवाही समाप्त हो गई। यह बजट सत्र का पहला चरण था। इसमें वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। इसके अतिरिक्त ज्यादा काम नहीं हो सका और हर रोज केवल सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी और हंगामे का दौर चलता रहा। हालात यह रहे कि पीएम मोदी इस बार संसद में बजट पर राष्टÑपति के अभिभाषण का धन्यवाद प्रस्ताव भी नहीं पेश कर पाए।

इस पूरे चरण में कुल मिलाकर 13 दिन में लोकसभा में मात्र 26.6 घंटे और राज्यसभा में 58.2 घंटे काम हो सका। विवाद की आंच सत्र के दूसरे चरण में पहुंचने की भी जमीन तैयार हो गई है। भाजपा ने राहुल के खिलाफ निशिकांत के मोशन के मामले में स्पीकर से मिल कर चर्चा कराने की तैयारी की है। वहीं, विपक्ष ने एपस्टीन फाइल को मुख्य हथियार बनाने का संदेश दिया है।

2 फरवरी से शुरू हुई किताब बनाम किताब की जंग

हंगामे की शुरूआत दो फरवरी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल के 2020 के भारत-चीन संघर्ष को लेकर पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की किताब के हवाले से किए गए कुछ दावों को लेकर हुई। इसे लेकर राहुल की केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह और राजनाथ सिंह से तीखी बहस हुई। इसके बाद भी निम्न सदन में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इसके चलते कांग्रेस के सात और माकपा के एक सांसद को अधिकारियों की मेज पर चढ़ने और चेयर फर कागज फाड़कर फेंकने के आरोप में बजट सत्र के शेष समय के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। किताब बनाम किताब की जंग इतनी आगे बढ़ी कि संसदीय इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने सदन में नहीं आ सके। हालांकि पीएम ने राज्यसभा में अभिभाषण पर अपनी बात रखी।

अध्यक्ष बिरला को हटाने का नोटिस

बजट सत्र के पहले चरण में ही विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस भी दिया। बिरला के खिलाफ प्रस्ताव 9 मार्च से शुरू होने वाले सत्र के दूसरे हिस्से में सदन में आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Assam Visit : प्रधानमंत्री असम को देंगे 5450 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

  • TAGS
  • [post_tags]