Weather Update Today : दो दिन मौसम शुष्क रहेगा, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

0
227
Weather Update Today : दो दिन मौसम शुष्क रहेगा, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
Weather Update Today : दो दिन मौसम शुष्क रहेगा, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

10-11 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार, मैदानी राज्यों में चलेंगी तेज और ठंडी हवाएं

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तरी भारत में इन दिनों मौसम शुष्क चल रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है जिससे तापमान में तेजी आ रही है। हालांकि दिनभर चलने वाली ठंडी व तेज हवाओं से गर्मी का ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा। वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जो संभावना जताई है उसके अनुसार जल्द ही एक और नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी राज्यों में सक्रिय होता दिखाई दे रहा है।

इसके चलते जहां अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। वहीं इसके बाद पहाड़ी राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में असर दिखेगा। इसे लेकर विभाग ने पहले से सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि नौ से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगह हल्की तो कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा या हिमपात संभव है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जम सकती है। स्थानीय प्रशासन को तैयार रहने के संकेत दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की आशंका है।

अब धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत में पारा लगभग स्थिर रहेगा। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में हल्की गिरावट संभव है। दक्षिण भारत के कोमोरिन क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवाती प्रसार बना है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े खतरे के संकेत नहीं हैं।

मौसम में बदलाव का असर यातायात सेवाओं पर भी पड़ सकता है। उड़ानों में देरी, सड़कों पर जाम और ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को पहले मौसम की जानकारी लेने को कहा गया है। घने कोहरे और बर्फबारी वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में बिजली लाइनों के ट्रिप होने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : भारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम

 

  • TAGS
  • [post_tags]