Central Government on West Asia Crisis : देश में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं : केंद्र

0
310
Central Government on West Asia Crisis : देश में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं : केंद्र
Central Government on West Asia Crisis : देश में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं : केंद्र

ऑल पार्टी मीटिंग में केंद्र सरकार ने विपक्ष को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया

Central Government on West Asia Crisis (आज समाज), नई दिल्ली : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों और पश्चिम एशिया में उपजी स्थिति पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में आॅल पार्टी मीटिंग की गई। इस मीटिंग की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए और केंद्र सरकार की तरफ से बैठक में शामिल अमित शाह, एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को मौजूदा स्थिति की विस्तार से जानकारी दी।

यह बैठक करीब 1 घंटे 45 मिनट तक चली। इस बैठक में सरकार ने साफ संदेश दिया कि देश में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। बैठक का मकसद विपक्ष को मौजूदा स्थिति से अवगत कराना और राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता दिखाना था। इसके अलावा जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू भी बैठक में शामिल हुए। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया के संकट पर विस्तार से जानकारी दी। कांग्रेस के तारिक अनवर और मुकुल वासनिक, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और बीजद के सस्मित पात्रा भी बैठक में मौजूद रहे।

सरकार को मिला विपक्ष का साथ

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में सभी दलों ने हिस्सा लिया और सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया गया और मौजूदा स्थिति पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। रिजिजू ने सभी दलों का धन्यवाद करते हुए कहा कि देशहित के मुद्दे पर राजनीतिक दलों ने एकजुटता दिखाई है और हालात के अनुसार सरकार जो भी कदम उठाएगी, उसमें पूरा सहयोग मिलेगा।

बैठक में विपक्ष को क्या जानकारी दी गई

मंत्री ने आगे बताया कि सरकार की ओर से सभी सवाल और जो भी भ्रम थे, उन्हें पूरी तरह स्पष्ट कर दिया गया है। बैठक के अंत में विपक्षी दलों ने कहा कि वे सरकार द्वारा इस सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी संसद के माध्यम से अपील की है कि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भारतीय संसद को एक साथ खड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि विपक्ष ने परिपक्वता दिखाते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा उठाए गए हर कदम के साथ खड़े रहेंगे। कई सदस्यों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गैस और पेट्रोलियम सप्लाई के बारे में जानकारी मांगी थी और वे इस बात से संतुष्ट हैं कि भारत ने पहले ही चार जहाज सुरक्षित कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें : Pakistan-Afghanistan War Update : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी

  • TAGS
  • [post_tags]