Petrol-Diesel Price Update : जनता पर चला महंगाई का चाबुक

0
522
Petrol-Diesel Price Update : जनता पर चला महंगाई का चाबुक
Petrol-Diesel Price Update : जनता पर चला महंगाई का चाबुक

पेट्रोल 100 रुपए के पार, 10 दिन में आज चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Update (आज समाज), नई दिल्ली : देश की जनता को महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि होना। हालात यह हैं कि देश में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार पहुंच गए हैं जबकि डीजल 100 रुपए की दहलीज पर है। इन दोनों की कीमत में पिछले 10 दिन में आज चौथी बार वृद्धि हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी के चलते माल भाडेÞ में भी तेजी आएगी जिससे अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे। वहीं इस तेजी के चलते महंगाई दर भी बढ़ेगी।

आज इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी।

पश्चिमी एशिया तनाव पड़ रहा भारी

अमेरिका और ईरान हालांकि समझौते के करीब पहुंच चुके हैं लेकिन यह तय नहीं है कि इन दोनों में समझौता कब होगा। यही कारण है कि पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार है। जिसका सबसे ज्यादा असर कच्चे तेल के उत्पादन पर पड़ रहा है। वहीं होर्मुज बंद होने के कारण इसकी सप्लाई भी बाधित हो रही है। हालात यह है कि जरूरत के मुताबिक कच्चा तेल मार्केट में नहीं पहुंच रहा। जिसके चलते इसके दाम लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं। इसके चलते भारतीय तेल कंपनियों को लगातार घाटा हो रहा था। इसी घाटे को पूरा करने के लिए तेल कंपनियां लगातार तेल के दाम बढ़ा रही हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]