भारतीय वायुसेना की मुख्य ताकत है फ्रांस से आयात किए गए राफेल विमान
Rafale Fighter Jet (आज समाज), नई दिल्ली : वर्तमान में भारतीय वायु सेना की प्रमुख ताकत उसके बेड़े में शामिल राफेल विमान है। ज्ञात रहे कि भारत ने साल 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों का सौदा किया था। ये सभी विमान भारतीय वायुसेना को सौंपे जा चुके हैं। भारतीय वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने फ्रांस को 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का अनुरोध भेजा है।
ये सभी विमान अब भारत में ही तैयार किए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ फ्रांस ने अपने उन्नत लड़ाकू विमान राफेल में 68 मिमी लेजर गाइडेड रॉकेट को जोड़ने में सफलता हासिल की है। कम कीमत वाले इस हथियार को ड्रोन के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए विकसित किया गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बिना पायलट वाले हवाई खतरों के तेजी से बढ़ने के कारण वायु सेनाएं हवा से हवा में मार करने वाली महंगी मिसाइलों के सस्ते विकल्प तलाश रही हैं।
फ्रांस ने इसलिए तलाशी नई तकनीक
इस कार्यक्रम को एलएडीएसी के नाम से जाना जाता है। इसे फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष सेना को ड्रोन के खिलाफ एक सस्ती व असरदार क्षमता प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। फ्रांस के आयुध महानिदेशालय (डीजीए) की तरफ से फ्रांसीसी मीडिया को जारी बयान के अनुसार, इस एकीकरण के काम को फ्रांसीस वायु एवं अंतरिक्ष बल के सेंटर डी एक्सपर्टीज एरियैन मिलिटेयर (क्रीम) के साथ मिलकर किया गया। इसमें दासौ एविएशन और थेल्स का सहयोग मिला। हालांकि, फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है।
आठ माह से भी कम समय में किया पूरा
अनुबंध के बाद इसे आठ महीने से भी कम समय में पूरा किया गया। द वॉर जोन (टीडब्ल्यूजेड) की रिपोर्ट के अनुसार, डीजीए ने कहा कि लॉन्चर पॉड्स, लेजर गाइडेड रॉकेट और एलएडीएसी मोड वाले टैलोइस लेजर डेजिग्नेशन पॉड्स का पहला बैच जुलाई के आखिर से फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल को मिलना शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : India-Canada Trade Deal : भारत और कनाडा आपसी व्यापार में लगाएंगे लंबी छलांग, जल्द करेंगे समझौते पर साइन


