Budget Session 2026 : आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

0
309
Budget Session 2026 : आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
Budget Session 2026 : आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

एक फरवरी को 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

Budget Session 2026 (आज समाज), नई दिल्ली : बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। आज राष्टÑपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। ज्ञात रहे कि संसद सत्र को लेकर बीते रोज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें 35 दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। बैठक में बजट सत्र को लेकर चर्चा की गई थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में बृहस्पतिवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जो इस बार आम बजट से तीन दिन पहले लाया जा रहा है।

यह भी अपने आप में एक नया प्रयोग माना जा रहा है। राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की नीति और प्राथमिकताओं का खाका प्रस्तुत करेंगी। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब आम बजट को रविवार को पेश किया जाएगा। 1 फरवरी (रविवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी।

इस बार बजट सत्र दो हिस्सों में बांटा

बजट सत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला चरण आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सत्र स्थगित रहेगा और दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है। इस अंतराल में संसदीय समितियां बजट प्रस्तावों की गहन समीक्षा करेंगी। इस बार केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा, जो रविवार है। संसद के इतिहास में यह एक दुर्लभ अवसर है।

सरकार ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर ह्यबजट डेह्ण घोषित किया है। निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां बजट होगा, जिससे उनसे बड़े आर्थिक फैसलों की उम्मीद की जा रही है। यह बजट ऐसे समय में आ रहा है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अमेरिका की टैरिफ नीतियों और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का दबाव बना हुआ है।

इस पर होगा केंद्र सरकार का फोकस

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कौन-सा आर्थिक रोडमैप पेश करती है। महंगाई, रोजगार, बुनियादी ढांचा और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच यह बजट राजनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इस बजट में केंद्र सरकार विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार करने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही एक तरफ भारत की उच्च विकास दर बनाए रखने पर फोकस होगा तो वहीं सरकार चाहेगी की बजट में इस तरह के प्रयास किए जाएं कि भारत की बुनियादी व्यवस्था मजबूत हो सके।

  • TAGS
  • [post_tags]