BJP President Election Schedule: 20 जनवरी को होगा भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान

0
316
BJP President Election Schedule: 20 जनवरी को होगा भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान
BJP President Election Schedule: 20 जनवरी को होगा भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान

चुनाव नोटिफिकेशन जारी, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का चुना जाना लगभग तय
BJP President Election Schedule, (आज समाज), नई दिल्ली: 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। पार्टी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा और 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था।

भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं। फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे।

जरूरत पड़ी तो होगी वोटिंग

बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग आॅफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन नए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ही होगी।

  • TAGS
  • [post_tags]