The First Vande Bharat Sleeper Train: गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

0
359
The First Vande Bharat Sleeper Train: गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
The First Vande Bharat Sleeper Train: गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

2,300 रुपए होगा थर्ड एसी का किराया
The First Vande Bharat Sleeper Train, (आज समाज), नई दिल्ली: पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। थर्ड एसी का किराया 2,300 रुपए तय किया गया है। वहीं सेकेंड एसी का किराया 3,000 रुपए होगा। फर्स्ट एसी का किराया करीब 3,600 रुपए प्रस्तावित किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया है। स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी।

ट्रेन का ट्रायल रन सफल

दो दिन पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रेलमंत्री वैष्णव ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी जल्द ही पहली स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा, लंबे समय से नई जनरेशन की ट्रेनों की मांग हो रही थी। वंदे भारत चेयर कार ने भारतीय रेलवे में एक नए युग की शुरूआत की। लोगों को यह बहुत पसंद आने लगी। देश के कोने-कोने से वंदे भारत ट्रेनें चलाने की मांग हो रही है।

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच

वंदे भारत स्लीपर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच हैं। वैष्णव ने बताया कि आमतौर पर, गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया 6,000 से 8,000 रुपए के बीच होता है। कभी-कभी 10,000 रुपए तक भी पहुंच जाता है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर में गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड एसी का किराया 2,300 रुपए रखा गया है।

15 अगस्त 2027 को शुरू होगी बुलेट ट्रेन

उधर बुलेट ट्रेन को लेकर रेलमंत्री ने कहा कि यह 15 अगस्त 2027 को शुरू होगी। सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन खुलेगा। उसके बाद वापी से सूरत तक खुलेगा। फिर वापी से अहमदाबाद तक खुलेगा और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक चलाई जाएगी।

  • TAGS
  • [post_tags]