Weather Update Today : शीतलहर की जद में आया पूरा उत्तर भारत

0
218
Weather Update Today : शीतलहर की जद में आया पूरा उत्तर भारत
Weather Update Today : शीतलहर की जद में आया पूरा उत्तर भारत

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, मैदानी राज्यों को ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश का दौर जारी रहा। इस मौसमी तबदीली से जहां इन राज्यों में तापमान में कमी आई वहीं पहाड़ों से आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के मैदानी राज्यों में पहुंचने के साथ ही मैदानों में भी ठंड का असर बढ़ गया। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर में कोहरे और ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए।

मौसम विभान ने यह चेतावनी जारी की

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तरी भारत के मैदानी राज्यों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले करीब एक सप्ताह में उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का असर बढ़ जाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के ऊपर इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा 27 दिसंबर तक आने की संभावना है। इन दोनों विक्षोभों के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के रूप में दिखेगा।

29 दिसंबर तक इस तरह रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 29 दिसंबर तक, उत्तराखंड में 28 दिसंबर तक तथा मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में 28 दिसंबर तक, उत्तर-पूर्वी भारत में भी 26 दिसंबर तक कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

कई इलाकों में सर्द दिन

इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में सर्द दिन और अत्यंत सर्द दिन की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बिहार में 28 दिसंबर तक शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन में धूप न निकलने और तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने पर यह स्थिति बनती है। इसका असर खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें : Bangladesh violence news : दीपू दास के परिवार की जिम्मेदारी उठाएगी बांग्लादेशी सरकार

 

  • TAGS
  • [post_tags]