Meghalaya Coal Mine Blast : मेघालय कोयला खान विस्फोट में मृतकों की संख्या 18 पहुंची

0
262
Meghalaya Coal Mine Blast : मेघालय में कोयला खान विस्फोट में मृतकों की संख्या 18 पहुंची
Meghalaya Coal Mine Blast : मेघालय में कोयला खान विस्फोट में मृतकों की संख्या 18 पहुंची

अभी भी कई मजदूर अंदर फंसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, पीएम ने घटना पर शोक जताया, मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा

Meghalaya Coal Mine Blast (आज समाज), शिलांग : गत दिवस मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में कराए गए डायनामाइट विस्फोट के दौरान गंभीर हादसा हो गया। इस विस्फोट से खान का वह सिरा गिर गया जिससे मजदूर अंदर बाहर आ जा रहे थे। इसके चलते कई टन मलबा गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। पहले यह आंकड़ा 16 था लेकिन बाद में दो और मजदूरों की मौत होने से यह बढ़कर 18 हो गया।

जानकारी के अनुसार अभी भी कई मजदूर खान के अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंदर फंसे मजदूरों की संख्या 15 से अधिक है। इसलिए अभी मौत की संख्या बढ़ने की आशंका है।वहीं, एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। यह कोयला खदान जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में है।

प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलेगी सहायता राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयला खदान में विस्फोट की घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से कहा, मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। अपनो को खोने वालों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने घोषमा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

गृह मंत्री ने की सीएम से बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा से बातचीत कर पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में कोयला खदान विस्फोट की स्थिति की जानकारी ली। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। शाह ने राज्य को हरसंभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।

घटना की जांच के दिए आदेश

मुख्यमंत्री संगमा ने इस त्रासदी पर संवेदना जताने और राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। वहीं, मेघालय सरकार ने मृतकों के निकटतम परिजन को तीन लाख रुपये देने का एलान किया है। संगमा ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं और राहत-बचाव कार्य जारी हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]