ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के अमेरिका और इजरायल के दावे का किया खंडन
US-Iran War News (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर गत दिवस एक साथ हमले शुरू किए। इन दोनों देशों ने मिलकर हवाई हमले किए। इसके साथ ही राजधानी तेहरान सहित ईरान के कई अन्य शहरों को भी निशाना बनाया गया। पूरा दिन चले हमलों के बाद देर शाम को अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अलग-अलग जगह दी इंटरव्यू में यह दावा किया की इन हमलों में ईरान का सुप्रीम लीडर और राष्टÑपति अयातुल्ला अली खामेनेई के मुख्य परिसर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जिसमें उसकी भी मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा और देश की रक्षा को मजबूत करने के लिए की गई है।
ईरान ने दावों का किया खंडन
उधर, अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप औश्र इस्राइली पीएम नेतन्याहू के इस दावों पर ईरान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईरान की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति और सुप्रीम लीडर सुरक्षित और स्वस्थ हैं, यह जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने शनिवार को एबीसी न्यूज को दी। बाघई ने कहा कि ईरान की सरकार का सिस्टम काम कर रहा है। हालांकि इसी बीच एक न्यूज चैनल ने दावा कि एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अब जीवित नहीं हैं और उनका शव मिल चुका है।
जल्द घुटने टेक देगा ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त प्रहार से ईरान बैकफुट पर है और उसका बहुत बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। ट्रंप ने यह दावा किया कि इस सैन्य कार्रवाई के आगे ईरान जल्द ही घुटने टेकने को मजबूर हो जाएगा। जिसके बाद ईरान में लंबे समय से चले आ रहे बुरे दौर का अंत हो जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।
उन्होंने इसे ईरानी जनता और दुनिया भर के उन लोगों के लिए न्याय बताया, जिन्हें खामेनेई और उनके समर्थकों ने नुकसान पहुंचाया। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई हमारे खुफिया तंत्र और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने इस कार्रवाई में इजरायल के साथ मिलकर काम किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चैनल से बातचीत में कहा कि अगर ईरान की मौजूदा सरकार गिरती है, तो उन्हें काफी साफ अंदाजा है कि ईरान का अगला नेतृत्व कौन होगा।


