दोपहर दो बजे होगी एनसीपी विधायक दल की अहम बैठक, सुनेत्रा को चुना जाएगा विधायक दल का नेता
Maharashtra’s new Deputy CM (आज समाज), मुंबई : बीती 28 जनवरी को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा उनकी राजनीतिक विरासत संभालने जा रहीं हैं। आज शाम को उनके डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने की संभावना है। जानकारी के अनुसार सुनेत्रा अपने पुत्र पार्थ के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। यहा पर वे अजित के आधिकारिक आवास देवगिरी में मौजूद हैं। वहीं बताया जा रहा है कि एनसीपी की अहम बैठक आज दोपहर दो बजे होगी जहां पर उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद वे महाराष्टÑ के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।
सुनेत्रा अभी विधानसभा सदस्य नहीं
ज्ञात रहे कि 62 साल की सुनेत्रा फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। सुनेत्रा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। उनके डिप्टी सीएम बनने के बाद यह पद खाली हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अजित के बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है।
सुनेत्रा के पद ग्रहण पर ये बोले शरद पवार
शरद पवार दिवंगत नेता अजित पवार को याद करते हुए भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि अजित पवार एक सक्षम और समर्पित नेता थे, जो लोगों की समस्याओं को गहराई से समझते थे और हमेशा न्याय दिलाने के लिए काम करते थे। शरद पवार के मुताबिक, बारामती की जनता ने हमेशा अजित पवार का साथ दिया और वे अपनी जिम्मेदारियों में कभी पीछे नहीं हटे। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चचार्ओं पर उन्होंने कहा है कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ लेने की किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनकी पार्टी का हो सकता है, लेकिन इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई।


