US-Iran War Update News : अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की प्रबल संभावना : ट्रंप

0
346
US-Iran War Update News : अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की प्रबल संभावना : ट्रंप
US-Iran War Update News : अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की प्रबल संभावना : ट्रंप

कहा, दोनों पक्षों के बीच गंभीर बातचीत जारी, जल्द नतीजा निकलने की उम्मीद

US-Iran War Update News (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान क खिलाफ 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव समाप्त होने की उम्मीद मजबूत हुई है। ज्ञात रहे कि इस युद्ध के दौरान जहां दोनों देशों ने ईरान पर अनगिनत हमले किए हैं जिससे ईरान के करीब 2600 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं वहीं ईरान को वित्तीय रूप से भी काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब अमेरिकी राष्टÑपति के एक अहम बयान सामने आया है जिससे परिस्थितियां बदलने की संभावना बनी है।

ट्रंप का कहना है कि दोनों पक्ष इस समय गंभीर बातचीत में हैं और समझौते की संभावना बनी हुई है। ट्रंप ने खुलासा किया कि अमेरिका एक विशाल बिजली उत्पादन संयंत्र को निशाना बनाने वाला था, लेकिन बातचीत को ध्यान में रखते हुए यह कदम फिलहाल टाल दिया गया। उनका कहना है कि ईरान की अधिकांश मिसाइलें और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम पहले ही निष्क्रिय हो चुके हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी विमान सीधे तेहरान और अन्य हिस्सों में उड़ान भर रहे हैं और ईरान कुछ कर पाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा वे पूरी तरह से हार चुके हैं। सैन्य रूप से वे निष्प्रभावी हैं।

ईरान ने परमाणु हथियारों को लेकर दिया आश्वासन

शांति के प्रयासों को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार न हों। ईरान ने भी इस बात का आश्वासन दिया है कि वे कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे। जहां तक ईरान में किससे बातचीत हो रही है, ट्रंप ने बताया कि पहले अमेरिकी कार्रवाई में ईरान के कई नेता समाप्त कर दिए गए। अब सामने एक नया नेतृत्व है, जो पहले के नेताओं से पूरी तरह अलग है और इस बदलाव से शासन और रणनीति में महत्वपूर्ण अंतर आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत के पीछे का कारण स्पष्ट किया।

युद्ध और तनाव का पूरे विश्व पर पड़ा असर

अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में फैले तनाव का पूरे विश्व पर असर दिखाई दिया है। एक तरफ जहां तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हो रही है वहीं विश्व के कई देशों में खाद्यान्न आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। जिसके चलते यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यदि यह तनाव और युद्ध जल्द समाप्त न हुआ तो विश्व के कई देशों के लिए इसके हानिकारक परिणाम सामने आएंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]