- देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री पार
- मानसून अगले 7 दिन में केरलम पहुंचेगा
Storm havoc, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत के हरियाणा-पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है और बारिश के साथ आए आंधी-तूफान ने यूपी व बिहार में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। पश्मिची विक्षोभ एक्टिव होने के चलते मौसम बदला है।बताया जा रहा है कि आंधी-तूफान से यूपी-बिहार लगभग 50 लोगों की जान चली गई है। आईएमडी के मुताबिब मानसून के अगले 7 दिन में केरलम पहुंचने का अनुमान है।
यूपी : 31 लोगों की मौत, आज भी बारिश का अलर्ट
बता दें कि इन दिनों देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री पार है। इस बीच बदले मौसम ने एक और गर्मी से राहत तो दी है पर कई लोगों की जान भी ले ली है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यूपी में बीते 24 घंटों में आंधी-तूफान के बीच विभिन्न घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के बाद सहारनपुर में पहाड़ी से आए तेज बहाव में इनोवा व ट्रैक्टर सहित 10 गाड़ियां बह गईं। आईएमडी ने आज भी प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार : 17 लोगों की मौत, आज 25 जिलों में अलर्ट
बिहार में भी पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान के बीच बिजली आदि गिरने की घटनाओं में 17 लोग काल का ग्रास बन गए हैं। राजधानी पटना में भारी बारिश व तेज हवाओं को देखते हुए 4 हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। खराब मौसम के चलते कई जगहों पर ट्रेनें भी समय पर रवाना नहीं हो सकीं। राज्य के 25 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की गति हवाएं चलने के साथ आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान
आईएमडी ने इस वर्ष मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश (78 सेंटीमीटर) होने का अनुमान है। बता दें कि भारत में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।
हिमाचल प्रदेश : 10 जिलों में आंधी-तूफान का अनुमान
हिमाचल प्रदेश के भी 10 जिलों में आज आंधी-तूफान व बिजली गिरने का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि चार जून तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। उधर उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश व राजय के पर्वतीय इलाकों में हिमपात की संभावना है।
पंजाब और राजस्थान का मौसम
पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओलावृष्टि हुई है। दूसरी तरफ मोहाली में तेज बारिश हुई। आईएमडी ने अब भी राजधानी चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला व मोहाली सहित पंजाब के 12 से अधिक जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। राजस्थान के 30 जिलों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर सहित नौ जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी है।
ये भी पढ़ें : Monsoon Update : मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी


