Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट

0
1106
Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट
Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज और कल खराब रहेगा मौसम फिर सताएगी गर्मी

Weather Update Today  (आज समाज) नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है की मौसम में यह बदलाव पश्चमी विक्षोभ के चलते आ रहा है । मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज और कल इस मौसमी प्रभाव के चलते लोगों को राहत मिलेगी लेकिन उसके बाद गर्मी अपना असर दिखाएगी। तापमान एकदम से बढ़ेगा और लू भी चलेगी ।

मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। जहां दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में लू और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं। 12 मई तड़के से 14 मई के बीच मौसम तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में अचानक धूल भरी आंधी उठने की भी संभावना है। तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के समय गर्मी बनी रहेगी, लेकिन बारिश और बादलों के कारण तापमान में अस्थायी गिरावट देखने को मिल सकती है।

पंजाब, हरियाणा में तेज हवाओं का असर

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खेतों में खड़ी फसलों और फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं, सब्जियों और फल बागानों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें तथा तेज हवाओं से बचाव के लिए कमजोर पौधों को सहारा दें।

  • TAGS
  • [post_tags]