E20 पेट्रोल पर किए दावे से पलटे सौरव जोशी, मांगी माफी, बताई यह वजह

0
166

Saurabh Joshi Youtuber News (आज समाज), नई दिल्ली : देश के टॉप यूट्यूब ब्लॉगर्स में शुमार सौरव जोशी E20 पेट्रोल से गाड़ी के माइलेज घटने के अपने दावे से पलट गए हैं। सौरव के इस दावे के बाद E20 पेट्रोल से माइलेज में गिरावट और इंजन में खराबी की बात पर चल रही बहस और तेज हो गई थी। पहले से ही आलोचना झेल रही केंद्र सरकार भी बैकफुट पर आ गई थी। हालांकि, सौरव ने माफी मांगकर मुद्दे को विराम दे दिया है।

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर लोगों में नाराजगी है। कई वाहन मालिकों ने दावा किया है कि इस पेट्रोल के इस्तेमाल से न सिर्फ उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हो गया है, बल्कि इंजन में भी बार-बार खराबी आ रही है। इसी बीच सौरव जोशी ने एक वीडियो पोस्ट में E20 पेट्रोल पर सवाल उठाकर मामले को और हवा दे दी थी।

सौरव ने मांगी माफी

सौरव जोशी ने एक्स पर किए पोस्ट में अपने दावे पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ”हम कार लेकर सर्विस सेंटर गए। वहां हमें पता चला कि इंजन में समस्या होने की वजह से गाड़ी का माइलेज कम हो गया था। E20 पेट्रोल से जुड़ी गलतफहमी के लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा इरादा गलत जानकारी फैलाना या किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैंने वीडियो से वह हिस्सा हटा दिया है।”

क्या कहा था सौरव ने

सौरव जोशी ने एक वीडियो पोस्ट में कहा था कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से सिर्फ 48 घंटे के भीतर उनकी मर्सिडीज कार के माइलेज में बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कार का डैशबोर्ड दिखाते हुए कहा था कि पहले यह 17 किलोमीटर का ऐवरेज दिखा रहा था, उसके बाद 9 किलोमीटर और फिर सिर्फ 5 किलोमीटर का ऐवरेज दिखा रहा है।

E20 को बताया था जिम्मेदार

सौरव जोशी ने माइलेज में गिरावट के लिए लोकल पेट्रोल पंप पर मिलने वाले फ्यूल को जिम्मेदार ठहराया था। उनकी पत्नी और कंटेंट क्रिएटर अवंतिका ने भी चिंता जताते हुए कहा था कि इतनी महंगी कार खरीदने के बाद इस तरह की समस्या आना गंभीर चिंता का विषय है।

मर्सिडीज ने दिया ये जवाब

सौरव जोशी का वीडियो वायरल होने के बाद मर्सिडीज इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर E20 पेट्रोल पर उठ रही चिंताओं पर अपना रुख स्पष्ट किया था। कंपनी ने कहा, ”कस्टमर की सुरक्षा, गाड़ियों की विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मर्सिडीज बेंज के सभी BS6 पेट्रोल वाहन E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं और संबंधित सरकारी एजेंसियों से इसके लिए ज़रूरी प्रमाणपत्र भी हासिल किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]