कहा- भारत के कानूनों का पालन करेंगे, 3,500 कंटेट ब्लॉक किए, 600 से ज्यादा अकाउंट भी किए डिलीट
Grok, (आज समाज), नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने कहा कि वे भारत के कानून का पालन करेंगे। एक्स ने कंटेंट मॉडरेशन में अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए कहा कि कंपनी अश्लील इमेज जनरेशन पर पूरी तरह से रोक लगाएगी। एक्स प्लेटफॉर्म ने बताया कि उन्होंने 3,500 से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही 600 से अधिक अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए गए हैं। सरकार के सूत्रों के मुताबिक यह फैसला अश्लील कंटेंट वायरल होने के बाद लिया गया।
दरअसल, शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 2 जनवरी को एआई चैटबोट ग्रोक के गलत इस्तेमाल को लेकर आईटी मिनिस्टर को लेटर लिखा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने उसी दिन एक्स से कहा था कि वह एआई ऐप ग्रोक से बनाई जा रही अश्लील, फूहड़ कंटेंट को तुरंत हटाए, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक्स ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। कंपनी ने कहा कि वह यहां के नियमों का सम्मान करेगी। यह कदम कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत बनाएगा।
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया था मामला
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को एक्स पर इस मामले में फिर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने ग्रोक के माध्यम से आपत्तिजनक और यौन रूप से उत्तेजक इमेज जेनरेशन को पूरी तरह से रोकने की बजाय केवल पेड यूजर्स तक सीमित कर दिया है।
निंदनीय व्यवहार को मॉनिटाइज कर रहा
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम प्रभावी रूप से महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों के अनधिकृत दुरुपयोग की अनुमति देता है, जिससे उन्हें जोखिम में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म निंदनीय व्यवहार को मॉनिटाइज कर रहा है, यह शर्मनाक है।
ये भी पढ़ें: सोमनाथ को तोड़ने वाले इतिहास के पन्नों में सिमटे: पीएम मोदी


