SIR Announced: दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

0
199
SIR Announced: दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा
SIR Announced: दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों एसआईआर से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश
SIR Announced, (आज समाज), नई दिल्ली: देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की घोषणा हो चुकी है। आज चुनाव आयोग की ओर से 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को एसआईआर से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लेटर भी लिखा है।

अप्रैल में शुरू हो सकता है एसआईआर

चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। लेटर में आगे कहा गया है कि चुनाव आयोग ने पिछले साल 24 जून को आदेश दिया था कि पूरे देश में एसआईआर किया जाएगा।

पहले फेज में बिहार में करवाया गया था एसआईआर

चुनाव आयोग ने पहले फेज में बिहार में एसआईआर करवाया था। दूसरे फेज के तहत, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर 2025 से रकफ जारी है। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट अपडेशन किया जा रहा है। नए वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जा रहा है।

22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट जहां एसआईआर होगा

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख
महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड।

ये भी पढ़ें: फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

  • TAGS
  • [post_tags]