Shiv Sena (UBT): शिवसेना को संसद कार्यालय खाली करना पड़ सकता है

0
172
Shiv Sena (UBT): शिवसेना को संसद कार्यालय खाली करना पड़ सकता है
Shiv Sena (UBT): शिवसेना को संसद कार्यालय खाली करना पड़ सकता है

सांसदों की संख्या हुई कम, 5 या उससे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी को मिल सकता है आॅफिस
Shiv Sena (UBT), (आज समाज), नई दिल्ली: छह सांसदों की बगावत के बाद शिवसेना यूबीटी को एक और झटका लगने वाला है। अब उद्धव गुट के पास केवल 4 सांसद (तीन लोकसभा और एक राज्यसभा) बचे हैं। इसके बाद से संसद परिसर में यूबीटी के आॅफिस छिनने का खतरा मंडरा रहा है। संसद भवन के नियमों के मुताबिक, सिर्फ 5 या उससे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी को संसद भवन में आॅफिस मिल सकता है।

छह सांसदों का शिंदे गुट में विलय बना कारण

लोकसभा अध्यक्ष जैसे ही छह सांसदों के शिंदे गुट में विलय को औपचारिक मान्यता दे देते हैं। यूटीबी के पास सिर्फ 4 सांसद (3 लोकसभा और 1 राज्यसभा) रह जाएंगे।

ऐसे में संसद भवन में उन्हें अपना मौजूदा आॅफिस (128a ) खाली करना पड़ सकता है। पार्टी के दो लोकसभा सांसद अनिल देसाई और अरविंद सावंत बुधवार शाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में उनसे मुलाकात करेंगे।

6 सांसद हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

शिंदे के साथ सभी 6 सांसदों ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर टूट का ऐलान किया। शिंदे ने कहा, जब 2022 में हमने पार्टी और धनुष-बाण बचाने के लिए विद्रोह किया था, तब 40 विधायक थे और अब हमने छक्का लगाया है।

उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए है, इसीलिए आज ये 6 सांसद बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल हुए। उद्धव के शिवसेना का मुखिया रहते पार्टी में 4 साल में यह दूसरी बड़ी बगावत है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • TAGS
  • [post_tags]