West Asia Crisis : होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स लिया जाएगा : बघाई

0
79
West Asia Crisis : होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स लिया जाएगा : बघाई
West Asia Crisis : होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स लिया जाएगा : बघाई

ईरान के प्रवक्ता ने किया ऐलान, कहा, होर्मुज को लेकर जल्द बनाए जाएंगे नए नियम

West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : एक तरफ जहां अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि आज अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो जाएगा और होर्मुज पूरी तरह से खुल जाएगा। वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज कर दिया है कि आज दोनों के बीच समझौता होने जा रहा है। वहीं प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने यह भी कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए नियम लागू कर रहा है। आगे चलकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से वहां दी जाने वाली सेवाओं के बदले टैक्स लिया जा सकता है।

ट्रंप ने यह दावा किया है

ट्रंप ने यह भी कहा कि इस समझौते के तहत अमेरिका ईरान को कोई पैसा नहीं देगा। उन्होंने ओबामा प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने ईरान को अरबों डॉलर दिए थे, जिनमें 1.7 अरब डॉलर नकद भी शामिल थे। ट्रंप ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद अमेरिका ईरान का न्यूक्लियर डस्ट निकालकर तबाह करेगा। उनके मुताबिक, यह काम ईरान में या अमेरिका में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भविष्य में ईरान और पूरे मिडिल ईस्ट के साथ बेहतर संबंध चाहता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यह प्रोसेस सफल नहीं हुई तो अमेरिका के पास आखिरी विकल्प भी मौजूद है, जिसे वह दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहता। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यह प्रोसेस सफल नहीं हुई तो अमेरिका के पास आखिरी विकल्प भी मौजूद है, जिसे वह दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहता।

हम समझौते के करीब : अराघची

विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देश डील के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से समझौते की शर्तों को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की। वहीं ईरान ने जिनेवा में डील साइन होने की खबरों को खारिज किया: तेहरान ने कहा कि 14 जून को जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं, अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता रविवार को साइन नहीं होगा। यह समझौता अगले कुछ दिनों में हो सकता है, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं है।