पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, कई राज्यो में अब तेज धूप का करना होगा सामना, कुछ में आंधी-बारिश की बन रही संभावना
Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बारिश और तेज आंधी का दौर चला। आंधी ने जहां व्यापक नुकसान पहुंचाया वहीं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत में मौसम लगातार परिवर्तनशील रहने की संभावना है। कुछ राज्यों में जहां तेज धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं कुछ राज्यों में हल्की व छिटपुट बारिश व तेज हवाओं का दौर भी चलता रहेगा। जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पंजाब-हरियाणा में इस तरह रहेगा मौमस
पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो रहा है और अगले कुछ दिनों में आंधी, तेज हवाएं तथा बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी लू का प्रभाव कम होने की उम्मीद है तथा बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
राजस्थान में पारा अभी भी 45 के आसपास
राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अभी भी अत्यधिक गर्मी बनी हुई है, जहां तापमान कई स्थानों पर 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। हालांकि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और बारिश के कारण राहत मिलने की संभावना है। उधर जम्मू में मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर जम्मू संभाग में गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि कश्मीर घाटी में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुखद है। कुछ क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया है।
दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रात के समय तापमान काफी नीचे जा सकता है। कुल मिलाकर उत्तर भारत में मानसून की प्रगति और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में अधिकांश राज्यों में लू की तीव्रता कम होने तथा बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स लिया जाएगा : बघाई


