Jammu Breaking News : जम्मू के आरहामा जंगल में सुरक्षाबलों ने घेरे पाकिस्तानी आतंकी

0
284
Jammu Breaking News : जम्मू के आरहामा जंगल में सुरक्षाबलों ने घेरे पाकिस्तानी आतंकी
Jammu Breaking News : जम्मू के आरहामा जंगल में सुरक्षाबलों ने घेरे पाकिस्तानी आतंकी

सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को घेरा, एक बार हो चुकी मुठभेड़, आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

Jammu Breaking News  (आज समाज), जम्मू : जम्मू के आरहामा एरिया में स्थित जंगलों में मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ कुछ देर चली। जिसके बाद आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि सुरक्षा बलों ने पूरे एरिया को घेर रखा है और तलाशी अभियान चलाया लेकिन आतंकवादियों का सुराग नहीं मिल सका। रात होने के चलते सुरक्षा बलों ने अभियान रोक दिया जिसे आज फिर से चलाया जाएगा। सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में पाकिस्तान से आए दो आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना है।

सूचना के बाद चलाया अभियान

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली। तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि कुछ देर दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल क्षेत्र में और भीतर भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंधेरा होने के चलते एहतियात बरती जा रही है। पूरी कोशिश यह है कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें।

अभियान में जुटे ये सुरक्षा बल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस आॅपरेशन के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस आॅपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी) गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवानों की ओर से अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की भूगौलिक स्थिति बहुत ही दुर्गम और कठिन है। यहां पर बहुत सारी ऐसी जगह हैं जो पाकिस्तान के साथ सटी हुई हैं। साथ ही इन एरिया में घने जंगल हैं। ऐसी ही परिस्थितियों का फायदा उठाकर पाकिस्तान से घुसपैठ की जाती है। जिसका भारतीय सुरक्षा बल हमेशा मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]