Rahul Gandhi: तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत: राहुल गांधी

0
251
Rahul Gandhi: तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत: राहुल गांधी
Rahul Gandhi: तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत: राहुल गांधी

कहा- देश के हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे
Rahul Gandhi, (आज समाज), नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने एक्स पोस्ट में लिखा, रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं। उन्होंने लिखा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, टरटए२ को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे।

शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा

राहुल ने लिखा कि विदेशी संस्थागत निवेशक का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा। यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। उन्होंने लिखा है कि सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है, सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।

ये भी पढ़ें : UP News: कानपूर में कल शाम स्कूटर में रखे पटाखों में हुआ धमाका, 8 लोग जख्मी

  • TAGS
  • [post_tags]