AQI And Lung Diseases: रिसर्च में दावा- खराब हवा से फेफड़ों की क्षमता घट रही, मंत्री बोले, एक्यूआई और फेफड़ों की बीमारी के बीच कनेक्शन नहीं

0
250
AQI And Lung Diseases: रिसर्च में दावा- खराब हवा से फेफड़ों की क्षमता घट रही, मंत्री बोले, एक्यूआई और फेफड़ों की बीमारी के बीच कनेक्शन नहीं
AQI And Lung Diseases: रिसर्च में दावा- खराब हवा से फेफड़ों की क्षमता घट रही, मंत्री बोले, एक्यूआई और फेफड़ों की बीमारी के बीच कनेक्शन नहीं

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने राज्यसभा में दी जानकारी
AQI And Lung Diseases, ( आज समाज), नई दिल्ली: केंद्र सरकार का मानना है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स के ऊंचे स्तर और फेफड़ों की बीमारियों के बीच सीधा संबंध नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित जवाब में दी। कीर्ति वर्धन सिंह राज्यसभा में भाजपा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी के सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में ठोस वैज्ञानिक आंकड़े नहीं हैं। हालांकि, वायु प्रदूषण को श्वसन रोगों के बढ़ने का एक कारण माना गया है। वहीं, मेडिकल जर्नल आॅफ एडवांस्ड रिसर्च इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया कि खराब हवा के कारण फेफड़ों के काम करने की क्षमता घट रही है।

2022 से 2024 के बीच सांस से जुड़ी समस्याओं के 2,04,758 मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 3 दिसंबर को राज्यसभा में बताया था कि 2022 से 2024 के बीच दिल्ली के छह बड़े सरकारी अस्पतालों में सांस से जुड़ी समस्याओं के 2,04,758 मामले सामने आए। इनमें से करीब 35 हजार मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मंत्रालय के अनुसार, वायु प्रदूषण इसका प्रमुख कारण रहा।

फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर रही खराब हवा

मेडिकल जर्नल आॅफ एडवांस्ड रिसर्च इंडिया में पब्लिश्ड रिसर्च के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषित हवा फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर रही है। यह अध्ययन दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में 15 से 29 साल के युवाओं पर किया गया।

24 घंटे में काटे गए 11,700 से अधिक चालान

वहीं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को बताया कि 18 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे से शुरू हुए अभियान में 24 घंटे में 11,700 से अधिक चालान काटे गए। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी सहित कई विभाग शहर भर में उत्सर्जन स्रोतों पर नियंत्रण के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने वाहन प्रवर्तन, धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और सड़क सफाई को जोड़ते हुए मल्टी लेवल रणनीति अपनाई है। इससे पिछली सर्दियों की तुलना में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

ये भी पढ़ें : West Bengal: खराब विजिबिलिटी के कारण ताहेरपुर हेलीपैड पर लैंड नहीं हुआ हेलीकॉप्टर, ‘वीसी’ से जनसभा को संबोधित करेंगे मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]