पंजाब चुनाव में परचम फहराने वाली आप क्या बनेगी राष्ट्रीय पार्टी Punjab Assembly Election 2022 Result

0
632
Punjab Assembly Election 2022 Result
Punjab Assembly Election 2022 Result

Punjab Assembly Election 2022 Result

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Punjab Assembly Election 2022 Result : पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में आप को सत्ता तो नहीं मिली, लेकिन वह मुख्य विपक्षी दल बन गई थी। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना सिक्का जमा सकती है।

Read Also : पंजाब में झाड़ू फेरने वाली आप पर उत्तराखंड में झाड़ू क्यों? Vidhan Sabha Chunav 2022

सवाल आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने का

दिल्ली के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य होगा जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस जीत के साथ ही ये सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं कि क्या आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बनेगी। यदि ऐसा संभव हो पाया तो क्या अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में देखा जा सकता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि चार राज्यों में चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी क्या राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर सकेगी?

ऐसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

देश में फिलहाल तीन तरह की पार्टियां हैं। राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय पार्टियां। भारत में अभी 7 राष्ट्रीय पार्टियां हैं, जबकि राज्य स्तरीय दल 35 और क्षेत्रीय दलों की संख्या करीब साढ़े तीन सौ है। किसी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए तीन शर्तें तय है। जिनमें कम के कम एक शर्त पूरा करने पर किसी पार्टी को राष्ट्रीय होने का दर्जा मिल जाता है।

इन तीन शर्तों का करना होगा पालन

1. कोई पार्टी तीन राज्यों के लोकसभा चुनाव में 2 फीसद सीटें जीते,
2. 4 लोकसभा सीटों के अलावा कोई पार्टी लोकसभा में छह फीसदी वोट हासिल करे या  विधानसभा चुनावों में कम से कम चार या इससे अधिक राज्यों में छह फीसदी वोट जुटाए।
3. कोई पार्टी चार या इससे अधिक राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता रखे।

छह फीसद वोट करने होंगे हासिल

आप यदि दूसरा मानदंड पूरा करती है यानी यदि वह पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कम से कम 6 फीसदी वोट हासिल करती और लोकसभा में उसके चार सांसद होते तो राष्ट्रीय पार्टी बनने का उसका सपना पूरा हो सकता था। लेकिन अभी अंतिम नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन रुझानों के मुताबिक आप ने इन चुनावों में पंजाब को छोड़कर कहीं और अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लोकसभा में उसके केवल एक ही सांसद है, जो अब पंजाब के मुख्यमंत्री बनने पर संसद से इस्तीफा देंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी केवल एक सीट जीत सकी थी। पंजाब के संगरूर से भगवंत मान ने ये जीत हासिल की।

एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में लाभ

एक राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त होने का लाभ चुनाव पार्टी को आरक्षित चुनाव चिन्ह के रूप में मिलता है।
नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवरों के प्रस्तावकों की संख्या बढ़ सकती है।
राष्ट्रीय मीडिया पर फ्री एयरटाइम मिल जाता है।

अब तक ये हैं राष्ट्रीय पार्टी?

देश की राष्ट्रीय पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड जैसी पार्टियां क्षेत्रीय दलों की श्रेणी में आती हैं।

Punjab Assembly Election 2022 Result

Read Also : सुखबीर बादल जलालाबाद से 10 साल में तीसरा चुनाव हारे Punjab Vidhan Sabha Election 2022

Read Also : केजरीवाल ने फोटो शेयर कर किया ट्वीट,पंजाब के लोगों को दी बधाई Punjab Assembly Election Result 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE