पंजाब में झाड़ू फेरने वाली आप पर उत्तराखंड में झाड़ू क्यों? Vidhan Sabha Chunav 2022

0
593
Vidhan Sabha Chunav 2022
Vidhan Sabha Chunav 2022

Vidhan Sabha Chunav 2022

आज समाज डिजिटल, देहरादून:
Vidhan Sabha Chunav 2022 : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट दिख रहा है कि आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव निशान झाड़ू से पंजाब में अन्य पार्टियों की सफाई कर दी है। अब यहां सवाल ये उठता है कि उत्तराखंड की जनता ने यहां इस पार्टी पर ही झाड़ू फेर दिया।

सभी प्रदेशों में कांग्रेस को झटका

बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर में भाजपा आगे चल रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणामों के रूझानों में जहां कांग्रेस को झटका लगा है, वहीं भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। लेकिन बड़ी बात तमाम दावों के बीच आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन है। अगर 11।30 तक के चुनाव आयोग की ओर से रुझानों के आंकड़े को देखें तो उत्तराखंड में भाजपा को 44 प्रतिशत, कांग्रेस को 38 प्रतिशत तो आप को 3।9 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं। वहीं, अन्य को करीब 7 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

Read Also : भगवंत मान लेंगे सीएम पद की शपथ, चन्नी खाली Punjab Election Result 2022

उत्तराखंड में एक भी सीट आप को नहीं

उत्तराखंड की 70 सीटों में 44 पर भाजपा, 22 पर कांग्रेस तो दो सीटों पर बहुजन समाज पार्टी और 2 पर अन्य आगे था। सबसे खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी को किसी भी सीट से जीत हासिल होती हुई नहीं दिख रही है। दूसरी ओर पंजाब में आम आदमी के वोट प्रतिशत देखें तो करीब 42 प्रतिशत वोट पाकर सबसे बड़ी पार्टी भी बनी और सत्ता भी पा रही है। यहां यह बताना आवश्यक है कि आम आदमी पार्टी ने जैसे पंजाब के लिए दावे किए थे वैसे ही उत्तराखंड में भी पार्टी की जीत के दावे किए थे।

यहां आप के दावों पर नहीं जताया विश्वास

आम आदमी पार्टी ने गोवा और उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ा था और गोवा को लेकर भी उसके दावे थे। देखा जाए तो यहां उसके लिए थोड़ा सकारात्मक संकेत है। आम आदमी पार्टी को गोवा में करीब 7 प्रतिशत मत मिलता दिख रहा है। इस आधार पर वह 40 सदस्यीय विधानसभा में दो सीटों पर आगे भी चल रही है। वहीं, पंजाब में जहां आप को जनता ने सिर माथे बिठाया वहीं, उत्तर प्रदेश की जनता ने उनके दावों और वादों पर यकीन नहीं किया है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को 0।5 भी मत नहीं मिले हैं।

Vidhan Sabha Chunav 2022
SHARE