सुखबीर बादल जलालाबाद से 10 साल में तीसरा चुनाव हारे Punjab Vidhan Sabha Election 2022

0
549
Punjab Vidhan Sabha Election 2022
Punjab Vidhan Sabha Election 2022

Punjab Vidhan Sabha Election 2022

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Punjab Vidhan Sabha Election 2022 : पंजाब के सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से अपना विधानसभा चुनाव हार गए हैं। उन्हें 12 हजार वोटों से से हार मिली। बताते चलें कि यह सीट 1967 में बनी। दो उपचुनाव समेत यहां 14 चुनाव हुए। 5 बार अकाली 5 बार कांग्रेस और 4 बार कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया ने जीत हासिल की। 1997 के बाद इस सीट अकाली और कांग्रेस का दबदबा बराबर रहा। 1985 में मेहताब सिंह इस सीट पर जीतने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के आखिरी नेता रहे। वर्ष 1997 में राय सिख बिरादरी से आने वाले शेर सिंह घुबाया पहली बार जलालाबाद से अकाली दल के विधायक बने।

Read Also : गोवा की 40 सीटों पर मतदान जारी, रुझानों में बीजेपी आगे Goa Assembly Election Live Update

पाकिस्तान से 25 किलोमीटर दूर है ये सीट

फाजिल्का जिले का जलालाबाद एरिया पूरी तरह से ग्रामीण है। पाकिस्तान की सीमा यहां से 25 किलोमीटर दूर है। यहां बासमती की खेती पंजाब में सबसे ज्यादा होती है। इस वजह से पंजाब के सबसे ज्यादा राइस मिल जलालाबाद में हैं। चावल एक्सपोर्ट में जलालाबाद प्रमुख केंद्र हैं। यह तो इस इलाके की पहचान है। इसकी एक और पहचान है। वह है, यहां से सुखबीर बादल का चुनाव लड़ना। उल्लेखनीय है कि सुखबीर बादल यहां से दस साल में तीन बार चुनाव हार चुके हैं।

यह रही थी 2 उपचुनावों की स्थिति

एक बार अकाली दल जीता तो एक बार कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर बादल को जलालाबाद सीट पर 75271 वोट मिले। तब उन्हें टक्कर देने आम आदमी पार्टी के भगवंत मान जलालाबाद से उतरे। मान ने खूब मेहनत की मगर तमाम सियासी कसरत के बावजूद वह दूसरे नंबर पर रहे। भगवंत मान को को यहां 56,771 वोट मिले।2019 के लोकसभा चुनाव में सुखबीर बादल फिरोजपुर लोकसभा हलके से सांसद बने और जलालाबाद सीट छोड़ दी। यहां उपचुनाव में कांग्रेस ने रमिंदर सिंह आंवला को टिकट दिया जबकि उनके सामने अकाली दल ने राज सिंह डिब्बीपुरा को उतारा। आंवला को 76098 और अकाली दल को 59465 वोट मिले।

यहां के यह है जातीय समीकरण

कास्ट फैक्टर यहां मायने नहीं रखता जलालाबाद सीट के कुल 2 लाख 14 हजार 31 मतदाताओं में से आधे से ज्यादा रायसिख बिरादरी से हैं। इसके बावजूद जट्ट सिख परिवार से आने वाले सुखबीर यहां से जीतते रहे हैं क्योंकि उनके सामने यहां कास्ट फैक्टर मायने नहीं रखता। सुखबीर बादल के सामने इस बार कांग्रेस ने फिरोजपुर लोकसभा हलके से दो बार सांसद रहे मोहन सिंह फलियांवाला को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने यहां से जगदीप गोल्डी तो भाजपा ने इस सीट से पूर्णचंद को टिकट दिया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने चारों विधानसभा चुनाव इसी सीट से जीते हैं।

Punjab Vidhan Sabha Election 2022

Read Also : पंजाब में झाड़ू फेरने वाली आप पर उत्तराखंड में झाड़ू क्यों? Vidhan Sabha Chunav 2022

Read Also : केजरीवाल ने फोटो शेयर कर किया ट्वीट,पंजाब के लोगों को दी बधाई Punjab Assembly Election Result 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE