Jammu Crime News : राजौरी जेल में कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

0
245
Jammu Crime News : राजौरी जेल में कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला
Jammu Crime News : राजौरी जेल में कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

जेल कर्मियों पर मिर्ची का पानी और पत्थरों से किया हमला, भागने की कोशिश, 16 घायल

Jammu Crime News (आज समाज), जम्मू : राजौरी जिला जेल में बंद कैदियों ने जेल स्टाफ पर हमला करके जेल से भागने की नाकाम कोशिश की। कैदियों ने एक योजना के तहत इस वारदात को अंजाम देने की कोश्शि की। हालांकि कैदियों की यह कोशिश सफल नहीं होने दी और जेल कर्मियों ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। जिससे कोई भी कैदी भागने में सफल नहीं हो सकता। जेल से मिली सूचना के अनुसार इस झड़प में दोनों तरफ से करीब 16 लोग घायल हो गए। जिनका उपचार कराया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरे तोड़, जेल में आग लगाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम रोजा इफ्तार के लिए बिछाया कालीन पर पैर पड़ने से कैदियों में हिंसक झड़प हो गई। कैदियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। आग लगाकर जिला जेल को फूंकने का प्रयास हुआ। कैदियों ने सुरक्षा में तैनात जवानों की आंखों में मिर्ची का पानी और पत्थर फेंककर फरार होने की कोशिश की। बचाव और झड़प में छह जवानों और कैदियों समेत कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं। घटना से जेल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

इस तरह वारदात को अंजाम देने की कोशिश की

बेकाबू कश्मीरी कैदियों ने अपने इस्तेमाल के लिए मिले कंबल रजाई और अन्य कपड़ों में आग लगा दी। उन्होंने जलते कंबलों और कपड़ों को इधर-उधर फेंककर जिला जेल को फूंकने का प्रयास किया। इन सबूतों को मिटाने के लिए जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। बीच-बचाव के लिए आए सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों पर कश्मीरी कैदियों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। मिर्च को पानी में घोलकर जवानों की आंखों में फेंका ताकि जेल से फरार हो सकें। हालांकि इसमें वे सफल नहीं हो सके।

जेल में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

जेल स्टाफ और पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। इस झड़प में छह पुलिस व सीआरपीएफ जवानों समेत कैदियों को मिलाकर कम से कम 16 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई और जेल परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : ईरान के तेल भंडार को बनाया निशाना

  • TAGS
  • [post_tags]