US-Iran War News : युद्ध रोकने के लिए ओमान का बड़ा प्रयास

0
250
US-Iran War News : युद्ध रोकने के लिए ओमान का बड़ा प्रयास
US-Iran War News : युद्ध रोकने के लिए ओमान का बड़ा प्रयास

ओमान के विदेश मंत्री ने कई देशों के राजदूतों से बैठक, युद्ध समाप्त कराने के उपायों पर की चर्चा

US-Iran War News (आज समाज), नई दिल्ली : ईरान पर जारी अमेरिका और इजरायल के हमलों और इन हमलों के जवाब में ईरान द्वारा पश्चिम एशिया के कई देशों पर की जा रही बमबारी के चलते पूरा पश्चिम एशिया युद्ध की आग से झुलसने पर मजबूर है। इस टकराव का सीधा असर विश्व र्इंधन आपूर्ति पर दिखने लगा है।

इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की बात कई देश कह रहे हैं जबकि अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। इसी बीच युद्ध को रोकने के लिए ओमान ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय पहल शुरू की है। ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अलबुसैदी ने कई देशों के राजदूतों के साथ बैठक कर युद्ध समाप्त करने के उपायों पर चर्चा की।

बैठक में इन देशों के राजदूत रहे मौजूद

ओमान के विदेश मंत्रालय के अनुसार पहली बैठक में गैर-यूरोपीय यूरोपीय देशों, अमेरिका, ब्राजील और तुर्किये के राजदूत शामिल हुए। इसके बाद खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों के साथ दूसरी बैठक हुई, जिसमें मिस्र, इराक और जॉर्डन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में युद्ध को रोकने और उसके प्रभाव को सीमित करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया। विदेश मंत्री अलबुसैदी ने कहा कि मौजूदा हालात व्यापक क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की मांग करते हैं।

युद्ध पर यह बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि ईरान में ऐसा राष्ट्रपति हो जो देश को युद्ध की ओर न ले जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर पांच साल में फिर से संघर्ष की स्थिति नहीं चाहता। साथ ही यह भी कहा कि ईरान का बिना शर्त आत्मसमर्पण तब माना जाएगा जब वह लड़ने की स्थिति में न रहे या उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाए। तेल की कीमतों को लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेल के दाम पहले बढ़ेंगे, लेकिन बाद में तेजी से गिर भी सकते हैं। ईरान के उस दावे पर कि अमेरिका ने केश्म द्वीप पर जल शोधन संयंत्र को निशाना बनाया, ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : ईरान के तेल भंडार को बनाया निशाना

  • TAGS
  • [post_tags]