श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सात हजार मेहमानों की उपस्थिति में होगा आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहेंगे
Ayodhya Shri Ram Yantra (आज समाज), अयोध्या : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के दौरे पर आज अयोध्या पहुंच रहीं है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक भव्य समारोह में सात हजार मेहमानों की उपस्थिति में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सुबह 11:55 बजे श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजन करेंगी। समारोह का साक्षी बनने के लिए करीब सात हजार मेहमान मौजूद रहेंगे। इस दौरान श्रीराम यंत्र पूजन के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ और तीन आचार्य उपस्थित रहेंगे।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर से राष्ट्रपति का विशेष लगाव
आस्था, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से राष्ट्रपति पद का एक विशेष और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए जब निधि समर्पण अभियान की शुरूआत हुई, तब देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच लाख 100 रुपए का पहला चेक देकर इस महाअभियान का शुभारंभ किया था। आज, जब मंदिर पूर्णता की ओर अग्रसर है, वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना कर इतिहास रचने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पश्चिम विक्षोभ ने दिलाई गर्मी से राहत


