PM Modi News : पीएम मोदी आज केरल और तमिलनाडु को देंगे हजारों करोड़ रुपए की सौगात

0
177
PM Modi News : पीएम मोदी आज केरल और तमिलनाडु को देंगे हजारों करोड़ रुपए की सौगात
PM Modi News : पीएम मोदी आज केरल और तमिलनाडु को देंगे हजारों करोड़ रुपए की सौगात

पीएम आज दोनों राज्यों के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों केरल और तमिलनाडु को हजारों करोड़ रुपए की सौगात देंगे। जिससे इन दोनों राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी। पीएमओ से जारी जानकारी के अनुसार पीएम मोदी आज इन दोनों राज्यों के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इन दोनों राज्यों में कई ऐसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जो न केवल इन दोनों राज्यों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एनार्कुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे। वहीं, तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तमिलनाडु में 370 किलोमीटर लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक यात्री ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

महिला आरक्षण जल्द लागू करेगी सरकार

देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। सरकार नारी वंदन अधिनियम में बदलाव कर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। कोशिश है कि यह व्यवस्था अगले साल से लागू हो जाए, ताकि आने वाले चुनावों में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल सके।

सरकार चाहती है कि महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से अलग कर दिया जाए। मौजूदा कानून के अनुसार पहले जनगणना होगी, फिर सीटों का परिसीमन होगा और उसके बाद ही आरक्षण लागू किया जा सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में कई साल लग सकते हैं। इसलिए सरकार संविधान संशोधन कर इसे जल्दी लागू करने का रास्ता तलाश रही है।

 

  • TAGS
  • [post_tags]