इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम को ‘बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर’ दिया, यह मेरे देश के करोड़ों नागरिकों का सम्मान : पीएम
PM Modi Indonesia Visit (आज समाज), जकार्ता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान वर्तमान में इंडोनेशिया में हैं। पीएम मोदी सोमवार को वहां पर पहुंचे थे। जिसके बाद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आज पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का दूसरा दिन है।
इसी बीच इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर’ दिया है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवा की है। इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को इस सम्मान के लिए चुना है।
भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंध
इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा है कि इंडोनेशिया द्वारा दिया गया उन्हें यह सम्मान 100 करोड़ से ज्यादा भारतवासियों का सम्मान है। जकार्ता में उन्होंने दोनों देशों के बीच कई अहम क्षेत्रों में सहयोग का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है, जिसे मिलकर दोनों देश आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया के दौरे पर जकार्ता पहुंचे हैं।
सर्वोच्च सम्मान मिलने पर यह बोले पीएम
इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का सम्मान है। यह संबंधों को सम्मान दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में प्रोबोवो के साथ साझा मीट में कहा कि 2018 में बनी हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी आज एक नई उड़ान ले रही है। हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा में कदम बढ़ा रहे हैं। मुझे विश्वास है आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक नया सुनहरा अध्याय शुरू होगा।
दोनों देशों के बीच मजबूत हो रहे व्यापारिक रिश्ते
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे देशों के बीच बढ़ता विश्वास हमारी रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत कर रहा है। आज हमने रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई है। आज हुए समझौते से भारत की उच्च गुणवत्ता और किफायती दवाइयां इंडोनेशिया के नागरिकों को और सहजता से उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ें : PM Modi Indonesia Visit : भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव


