PM Modi News: प्रधानमंत्री थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं जींद, जानें क्या रहेगा शेड्यूल, हरियणा को क्या-क्या मिलेगा

0
159
PM Modi News
  • पहली हाइड्रोजन ट्रेन के अलावा कई प्रोजेक्ट्स करेंगे देश को समर्पित
  • रोज जींद और सोनीपत के बीच चलेगी ट्रेन, 14 स्टेशन पर रुकेगी

PM Modi News, (आज समाज) चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 जुलाई) हरियाणा के जींद दौरे के दौरान देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और शिक्षा से जुड़ी 23,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। करेंगे। पीएम थोड़ी देर में जींद पहुंचने वाले हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीएम पौने 11 बजे जींद पहुंचेंगे। इसके बाद ट्रेन को झंडी दिखाएंगे। करीब पौना घंटा उनका जींद में रहने का शेड्यूल है। इसके बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

ईको-फ्रेंडली रैली को संबोधित करेंगे

पीएम जींद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों व एक नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने के साथ एक विशाल ईको-फ्रेंडली रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पेट्रोल-डीजल वाहनों के उपयोग पर रोक रहेगी। हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंड दिखाने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई प्रोजेक्ट्स और स्वास्थ्य संस्थान देश को समर्पित करेंगे।

पीएम इन प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात

हाइड्रोजन ट्रेन के अलावा प्रधानमंत्री जिन प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे उनमें कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना, पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, भिवानी, महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुला राम अस्पताल, कोरियावास (नारनौल), दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाइवे (हरियाणा सेक्शन-157.92 किलोमीटर), अम्बाला-काला अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग और जींद-गोहाना नेशनल हाइवे शामिल हैं। इसके अलावा वह सिख म्यूजियम, कुरुक्षेत्र की आधारशिला और हांसी-बरवाला नेशनल हाइवे की आधारशिला रखेंगे।

हाइड्रोजन ट्रेन का ये रहेगा शेड्यूल

हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत समेत 14 गंतव्य से गुजरते हुए यह ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब दो घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन नंबर 74010 रोज सुबह 7.40 बजे जींद से रवाना होकर 9.40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 74009 सुबह 10.40 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1 बजे जींद पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी और सोनीपत स्टेशनों पर रुकेगी। यह हफ्ते में छह दिन चलेगी जबकि रविवार को ट्रेन का मेंटेंस किया जाएगा।

2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा

बता दें कि भारत सरकार ने 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत रेलवे देश के अलग-अलग हेरिटेज और पहाड़ी रूटों पर 35 हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। एक ट्रेन बनाने में करीब 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि हर रूट पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए करीब 70 करोड़ रुपए अलग से खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित

प्रधानमंत्री के जींद दौरे के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई रोहतक सहित अन्य जिलों से हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा एडवांस लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंसों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ तैनात किया गया है।

हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत

  • 10-कार बेस्ड हाइड्रोजन फ्यूल सेल-बेस्ड ट्रेनसेट
  • 1200 किलोवॉट हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम से चलने वाली है
  • 110 किमी प्रति घंटा की डिजाइन स्पीड के साथ अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलने की मंजूरी
  • लगभग 2,600 यात्रियों की क्षमता, ट्रेन को डिजाइन स्टेज से प्रोटोटाइप मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित किया गया है 
  • यह जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत को जोड़ते हुए बीच के स्टेशनों पर रुकेगी
  • रीफ़्यूलिंग के काम के लिए एक हाइड्रोजन कम्प्रेशन सिस्टम
  • भरोसेमंद कामकाज के लिए तकनीकी सहायता और जरूरी स्पेयर पार्ट्स
  • बिना रुकावट रीफ़्यूलिंग सुनिश्चित करने के लिए एक स्टैंडबाय कम्प्रेशर

इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक नजर

देश की सबसे बड़ी रेलवे हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग सुविधा हरियाणा के जींद में बनाई गई है। यह स्वदेशी सुविधा एक बार में लगभग 3,000 किलोग्राम हाइड्रोजन स्टोर कर सकती है। यह हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेनों के संचालन में मदद करेगी। पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी आॅर्गनाइजेशन ने जरूरी लाइसेंस दे दिया है। इस लाइसेंस में साइट पर कंप्रेस्ड हाइड्रोजन गैस का स्टोरेज और डिस्पेंसिंग शामिल है।

हाइड्रोजन इकोसिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसमें ठऋढअ-2 (नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन) और इंटरनेशनल आॅर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन) 19880 सीरीज शामिल हैं। पूरे सिस्टम का एक स्वतंत्र थर्ड-पार्टी सेफ्टी असेसमेंट किया गया है। ट्रेन में दो हाइड्रोजन ड्राइविंग पावर कार और आठ ट्रेलर कोच हैं। हर डीपीसी में फ्यूल सेल, लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी और हाइड्रोजन स्टोरेज सिलेंडर लगे हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी आज 75 अमृत भारत स्टेशंस का करेंगे उद्घाटन, इनमें आपके शहर का कौन सा स्टेशन? चेक करें पूरी लिस्ट

  • TAGS
  • [post_tags]