PM मोदी आज 75 अमृत भारत स्टेशंस का करेंगे उद्घाटन, इनमें आपके शहर का कौन सा स्टेशन? चेक करें पूरी लिस्ट

0
108
Amrit Bharat Stations List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 20 राज्यों के 75 रीडेवलप किए गए रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं, डिजिटल तकनीक और नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। जानिए आपके राज्य का कौन सा रेलवे स्टेशन इस सूची में शामिल है और कैसे यह योजना भारतीय रेलवे को बदल रही है।
Amrit Bharat Stations, PM Modi, list of 75 Amrit Bharat railway stations, Amrit Bharat Station, Indian railway stations, state wise list of Amrit Bharat stations, अमृत भारत स्टेशन योजना, अमृत भारत स्टेशन लिस्ट, पीएम मोदी रेलवे स्टेशन उद्घाटन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई स्टेशंस को बेहतरीन बनाया गया है।

Amrit Bharat Stations List: अमृत भारत स्टेशन योजना से भारतीय रेलवों स्टेशन की सूरत बदली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई यानी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इन अमृत भारत स्टेशनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, ओडिशा समेत कई राज्यों के स्टेशन शामिल हैं। इनका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव देना और रेलवे स्टेशनों को शहर के विकास केंद्र के रूप में विकसित करना है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके शहर का स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत डेवलप हुआ है या नहीं, तो सभी 75 स्टेशंस की लिस्ट देख लें.

राज्यवार अमृत भारत स्टेशनों की सूची

महाराष्ट्र: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महाराष्ट्र के नांदुरा और बारामती रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार किया गया है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के जुन्नोर देव, भिंड, हरपालपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नैनपुर जंक्शन, अशोक नगर, सांची, शिवपुरी, विदिशा और ब्योहारी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल हैं।

ओडिशा: ओडिशा के तालचेर, बलांगीर, बरपाली, केसिंगा, पारलाखेमुंडी, बिमलगढ़ और बारिपदा रेलवे स्टेशनों को योजना के तहत आधुनिक रूप दिया जा रहा है।

बिहार: बिहार का शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है।

राजस्थान: राजस्थान के डीग, सोमेसर, दौसा, खैरथल, बाड़मेर, गोटन, जैसलमेर और गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन इस योजना का हिस्सा हैं। इन स्टेशनों को यात्रियों की बढ़ती जरूरतों के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, पनकी धाम, विंध्याचल, ऐशबाग जंक्शन, मोदीनगर, शामली और धामपुर रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रोड और हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है।

असम: असम का मजबाट रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है।

हरियाणा: हरियाणा के नरवाना और कालका रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है।

पंजाब: पंजाब के जालंधर कैंट, मुक्तसर, आनंदपुर साहिब और मोहाली रेलवे स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड का हर्रावाला रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश का अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के रायनपाडु, कंबम और मंगलागिरि रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है।

तेलंगाना: तेलंगाना का हाई-टेक सिटी रेलवे स्टेशन इस योजना में शामिल है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

झारखंड: झारखंड के मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं।

तमिलनाडु: तमिलनाडु के चेन्नई पार्क, चिन्ना सलेम और कुन्नूर रेलवे स्टेशन इस योजना में शामिल हैं।

केरल: केरल के निलंबूर रोड, परप्पनंगडी, थालास्सेरी, तिरुर, अंगमाली फॉर कालडी और चालाकुडी रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है।

कर्नाटक: कर्नाटक के बंटवाला, अलनावर, बादामी और कोप्पल रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं।

गुजरात: गुजरात के गोधरा, प्रतापनगर, पोरबंदर और भक्तिनगर रेलवे स्टेशनों को योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।