Haryana Hydrogen Train : पीएम ने जींद से रवाना की हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए पूरा यात्रा शेड्यूल, किराया और टाइमिंग

0
135

कितने समय में और कितना किराया चुकता करके आप कर सकेंगे अपना सफर, भारत देश की पहली और विश्व की पांचवीं हाइड्रोजन ट्रेन चली जींद से सोनीपत

Haryana Hydrogen Train (आज समाज), जींद। हरियाणा प्रदेश के जींद जिला का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। भारत देश की पहली और विश्व की पांचवीं हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का साक्षी जींद का रेलवे जंक्शन बना है। जींद रेलवे जंक्शन से सोनीपत के लिए यह हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर सोनीपत के लिए रवाना किया।

हाइड्रोजन ट्रेन के जींद से चलाए जाने को लेकर हर कोई उत्साहित था। शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन में सबसे पहले स्कूली बच्चों ने सफर किया। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई तो भारत माता की जयकार के नारे लगाए गए। हर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने को उत्साहित था। हाइड्रोजन ट्रेन के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। जैसे ही ट्रेन चली तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन

Haryana Hydrogen Train : पीएम ने जींद से रवाना की हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए पूरा यात्रा शेड्यूल, किराया और टाइमिंग

कुल 10 कोच और 682 सीटों वाली इस ट्रेन में 2600 यात्री सफर कर सकेंगे। पर्यावरण को शून्य नुकसान पहुंचाने वाली यह ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेगी। यह जींद से सोनीपत के बीच चलाई जाएगी। ये लगभग 90 किलोमीटर लंबा रूट है। इस रूट का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह एक नॉन-इलेक्ट्रिफाइड (बिना बिजली वाला) ब्रांच लाइन है, जहां वर्तमान में प्रदूषण फैलाने वाले डीजल इंजन चलते हैं। डीजल इंजनों को रिप्लेस करने के लिए ये परफेक्ट रूट है।

कितना किराया चुकाना होगा

Haryana Hydrogen Train : पीएम ने जींद से रवाना की हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए पूरा यात्रा शेड्यूल, किराया और टाइमिंग

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। इसका जींद से सोनीपत का किराया 5 रुपए से 25 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। टिकट सामान्य रेलवे बुकिंग सिस्टम और यूटीएस ऐप से उपलब्ध होंगे। इस ट्रेन में यात्री अपने स्टेशन के अनुसार किराया चुकाकर यात्रा कर सकेंगे।

इस तरह रहेगी ट्रेन की टाइमिंग

Haryana Hydrogen Train : पीएम ने जींद से रवाना की हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए पूरा यात्रा शेड्यूल, किराया और टाइमिंग

रेलवे ने हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रतिदिन सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर जींद जंक्शन से सोनीपत रवाना होगी और सुबह 9.40 बजे सोनीपत पहुंच जाएगी।

ट्रेन रोजाना जींद और सोनीपत के बीच एक चक्कर लगाएगी। जींद से रवाना होने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर निर्धारित समय के अनुसार ठहरेगी। जींद से सोनीपत के बीच यात्रा समय लगभग डेढ़ घंटे रहने की संभावना है। वहीं सोनीपत से ट्रेन सुबह 10.40 पर रवाना होगी और दोपहर 1 बजे जींद पहुंचेगी।

यहां-यहां होगा ट्रेन के ठहराव

जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन, जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर, खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी, सोनीपत स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ये भी पढ़ें : PM Modi Punjab Visit : पीएम के दौरे से पहले जालंधर में हाई अलर्ट, रेल-सड़क मार्ग बाधित, जाने ट्रैफिक एडवाइजरी

  • TAGS
  • [post_tags]