Raj Thackeray: यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें: राज ठाकरे

0
283
Raj Thackeray: यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें: राज ठाकरे
Raj Thackeray: यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें: राज ठाकरे

कहा- मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं, लेकिन इसे थोपने की कोशिश करोगे तो मैं आपको लात मारूंगा
Raj Thackeray, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे ने कहा, उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को महाराष्ट्र में हिंदी थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर इसे थोपने की कोशिश करोगे तो मैं आपको लात मारूंगा। राज ठाकरे रविवार शाम को दादर स्थित शिवतीर्थ मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने मराठी एकता का आह्वान किया और कहा कि राज्य की भाषा, जमीन और पहचान पर खतरा है। उन्होंने कहा, कुछ ताकतें अभी भी इस बात से नाराज हैं कि मुंबई, गुजरात के बजाय महाराष्ट्र को मिल गया। वे अब अडाणी ग्रुप के जरिए मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य के लगभग हर बड़े क्षेत्र में अडाणी समूह की भागीदारी बढ़ती जा रही है।

भाजपा की नीतियां अब नेशन फर्स्ट नहीं, बल्कि करप्शन फर्स्ट

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा, भाजपा हर चुनाव से पहले हिंदू-मुस्लिम और मराठी-गैर मराठी का मुद्दा उठाकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा, मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के हित में उन्होंने अपने सभी मतभेद भुला दिए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को हम नहीं चाहिए, क्योंकि हम उन्हें मुंबई को हड़पने नहीं देंगे। भाजपा का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद झूठा है। भाजपा की नीतियां अब नेशन फर्स्ट नहीं, बल्कि करप्शन फर्स्ट की ओर बढ़ गई हैं।

मुंबई को खून बहाकर हासिल किया है

उद्धव ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों से पूछो कि शिवसेना ने 25 साल में क्या किया और उन्होंने 3 सालों में मुंबई को कैसे बर्बाद कर दिया। हमने मुंबई को खून बहाकर हासिल किया गया था। इस हमले को रोकने के लिए आप जैसे सैनिकों के साथ लड़ना हमारा कर्तव्य है। बालासाहेब ठाकरे ने हमें सिखाया था कि अगर कोई तुम पर हाथ उठाए तो उसका हाथ तोड़ दो।

अडाणीवाद चल रहा

उद्धव ने आगे कहा कि ठाकरे परिवार के अस्तित्व का पता लगाने वाले लोग अभी पैदा ही नहीं हुए। देवेंद्र फडणवीस कहते है कि मुझे उद्धव ठाकरे का विकास पर दिया गया भाषण दिखाओ, मैं तुम्हें 5 हजार रुपए दूंगा। मुझे उनका चुराया हुआ पैसा नहीं चाहिए। ठाकरे ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा भाषण दिखाओ, जिसमें हिंदू-मुस्लिम राजनीति न की हो, मैं तुम्हें 1000 रुपए दूंगा। यह सब अडाणीवाद चल रहा है। क्या मुंबई को फिर से बॉम्बे बनाने की उनकी चाल नहीं है।

ये भी पढ़ें: पीएसएलवी-सी62 मिशन फेल, रास्ते से भटका रॉकेट

  • TAGS
  • [post_tags]