Pariksha Pe Charcha 2026: पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छात्रों को किया संबोधित

0
2186
Pariksha Pe Charcha 2026
Pariksha Pe Charcha 2026: पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

Pariksha Pe Charcha Program, (आज समाज), नई दिल्ली : देश में अगले कुछ दिन में लाखों छात्र वार्षिक परीक्षाओं में बैठेंगे। परीक्षाओं को लेकर अधिकतर छात्र तनाव में होते हैं, जिसे कम करने व इससे बाहर निकलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी) 2026 के तहत छात्रों को संबोधित किया और पढ़ाई के नए गुर सिखाए। उन्होंने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के अहम टिप्स भी दिए।

4.50 करोड़ शिक्षक, छात्र और अभिभावक हुए शामिल

सवा दस बजे शुरू हुए पीपीसी-2026 कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेशों और हर राज्य के स्कूलों से लगभग 4.50 करोड़ शिक्षक, छात्र और अभिभावक शामिल हुए। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वें एडिशन का अगला संस्करण सोमवार 9 फरवरी को सुबह 10 बजे रिलीज होगा। पीपीसी में छात्रों को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलता है।

एग्जाम को एक त्योहार की मनाना चाहिए : पीएम 

पीएम ने हर साल की तरह छात्रों को पेपरों की तैयारी के दौरान कैसे तनाव मुक्त होकर तैयारी करें इस तरह की बातें सिखाई। एग्जाम से ठीक पहले वह हर वर्ष पढ़ाई की नई तकनीक व कोचिंग आदि पर छात्रों के साथ चर्चा करते हैं, ताकि उन्हें मोटिवेट किया जा सके। छात्रों में एग्जाम में किसी तरह की घबराहट न हो। पीएम कहते हैं कि छात्रों को एग्जाम को एक त्योहार की मनाना चाहिए।

सोमवार को  चैनल्स व ओटीटी पर प्रसारण देख सकेंगे

प्रधानमंत्री बच्चों के माता-पिता व शिक्षकों को भी जरूरी टिप्स देते हैं ताकि विद्यार्थी बगैर दबाव अच्छा स्कोर हासिल कर सकें। परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का अगला संस्करण 9 फरवरी 2026 को रिलीज होगा। माता-पिता, छात्र व शिक्षक सोमवार सुबह 10 बजे आधिकारिक चैनल्स व ओटीटी पर इसका प्रसारण देख सकेंगे।

पीएम ने कहा, देश में बोर्ड के पेपरों में नंबर लाने वाले बच्चे छोटे-छोटे गांव से आते हैं। पहले बड़े परिवार तथा बड़े स्कूलों के बच्चे ही अच्छे नंबर लाते थे, लेकिन छोटे गांव व छोटे परिवारों के बच्चे भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले में वह ब्लाइंड क्रिकेट टीम की बच्चियों से मिले। वे बच्चियां जीतकर आई थीं। प्रधानमंत्री ने बताया कि जब उन्होंने उन बच्चियों को सुना तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने बताया कि उन बच्चिों के पास घर नहीं है और वो अंधी हैं। इसके बावजूद उन्होंने खेलना सीखा औ यहां तक पहुंची। पीएम मोदी ने कहा, हमें कभी इस भ्रम में नहीं रहना चाहिये कि कंफर्ट जोन में ही जीवन बनाता है।

ये भी पढ़ें : Parliament Budget Session Live: संसद में गतिरोध बरकरार, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

  • TAGS
  • [post_tags]