S Jaishankar Ayaz Sadiq Handshake Controversy: पाक संसद के स्पीकर का दावा, खुद जयशंकर आए थे हाथ मिलाने

0
218
S Jaishankar Ayaz Sadiq Handshake Controversy: पाक संसद के स्पीकर का दावा, खुद जयशंकर आए थे हाथ मिलाने
S Jaishankar Ayaz Sadiq Handshake Controversy: पाक संसद के स्पीकर का दावा, खुद जयशंकर आए थे हाथ मिलाने

आॅपरेशन सिंदूर के बाद पहली दोनों देशों के नेताओं ने की मुलाकात
S Jaishankar Ayaz Sadiq Handshake Controversy, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री जयशंकर खुद मेरे से हाथ मिलाने के लिए आए थे। यह दावा पाकिस्तान संसद के स्पीकर अयाज सादिक ने किया है। अयाज सादिक ने एक निजी टीवी चैनल को बताया, वह खुद मेरे पास आए और नमस्ते कहा। मैं खड़ा हुआ, उन्होंने अपना परिचय दिया और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। जब मैं अपना परिचय देने ही वाला था, तो उन्होंने कहा, मैं आपको पहचानता हूं, परिचय की जरूरत नहीं।

यह मुलाकात 31 दिसंबर को ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम विदाई कार्यक्रम के दौरान हुई। इस दौरान नेपाल, भूटान और मालदीव के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। भारतझ्रपाकिस्तान के बीच मई में हुए आॅपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार था, जब दोनों देशों के बड़े नेताओं ने आमने-सामने मुलाकात की और हाथ मिलाया। इसी वजह से इस मुलाकात को कूटनीतिक तौर पर अहम माना गया।

क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों ने नहीं मिलाए थे हाथ

इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इससे साफ दिखता था कि दोनों देशों के रिश्ते कितने तनावपूर्ण हो चुके हैं।

सिंधु जल संधि भी की स्थगित

पिछले साल अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाए थे। सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया। पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया था। इसके बाद मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक संघर्ष हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद तल्ख हो गए थे। ऐसे माहौल में ढाका में हुआ यह हाथ मिलाना कई लोगों को चौंकाने वाला लगा।

पूर्व पाकिस्तानी राजदूत बोले- यह पॉजिटिव कदम

पाकिस्तान के पूर्व अमेरिकी राजदूत सरदार मसूद खान ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा, यह कल्पना भी नहीं की जा सकती कि भारत के विदेश मंत्री प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बिना पाकिस्तान के स्पीकर से यूं अचानक हाथ मिलाएं। उन्होंने याद दिलाया कि मई में युद्धविराम की घोषणा के समय अमेरिका ने दोनों देशों को किसी तटस्थ देश में बातचीत के लिए प्रेरित किया था। हालांकि भारत ने तब यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

दोनों देश एक-दूसरे पर लगाते है आरोप

भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकियों को भारत में हमले करने से नहीं रोकता, तब तक बातचीत का कोई मतलब नहीं है। भारत दशकों से पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है। हाल के वर्षों में पाकिस्तान ने भी भारत पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। दोनों देश एक-दूसरे के आरोपों से इनकार करते हैं। हालांकि पाकिस्तान ने कभी-कभी यह माना है कि 2008 के मुंबई हमलों जैसे कुछ बड़े हमलों के आरोपी पाकिस्तान से ही आए थे।

ये भी पढ़ें: चीन-ताइवान का एक होना तय: जिनपिंग, अमेरिका का जवाब, ताकत से हालात बदलने की कोशिश न करे बीजिंग

  • TAGS
  • [post_tags]