US-Iran Conflict : ईरान के साथ समझौते की जल्दी नहीं : ट्रंप

0
146
US-Iran Conflict : ईरान के साथ समझौते की जल्दी नहीं : ट्रंप
US-Iran Conflict : ईरान के साथ समझौते की जल्दी नहीं : ट्रंप

कहा, अगर अच्छा समझौता न हुआ तो हम ईरान को खत्म कर देंगे

US-Iran Conflict (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान समझौते की खबरों के बीच ईरान को धमकी दी है। एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सभी मुख्य बिंदुओं पर वार्ता जारी है। जोकि सही दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें ईरान के साथ समझौता करने की कोई जल्दी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका एक शानदार समझौता करेगा, और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम वापस जाकर इसे सैन्य रूप से खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह समझौता करना पसंद करेंगे, क्योंकि इससे कई जानें बचेंगी और हम हस्ताक्षर करते ही होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोल सकते हैं।

समझौते को लेकर ट्रंप ने यह कहा

ट्रंप ईरान के नेतृत्व को बहुत सख्त वार्ताकार बताते हुए कहा कि अमेरिका धीरे-धीरे अपनी मनचाही चीजें हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा, ह्लइसमें काफी समय लगता है। मुझे कोई जल्दी नहीं है। अगर आप जल्दी में रहेंगे, तो आप कोई अच्छा सौदा नहीं कर पाएंगे। धीरे-धीरे, लेकिन निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि हमें वह मिल रहा है जो हम चाहते हैं, और अगर हमें वह नहीं मिला जो हम चाहते हैं, तो हम इसे किसी और तरीके से खत्म करेंगे।

अमेरिका ने रोका ईरान की तरफ जाता मालवाहक जहाज

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर जा रहे एक व्यापारी जहाज को मिसाइल हमले से रोक दिया। अमेरिका का कहना है कि नाकेबंदी का उद्देश्य ईरान की निर्यात क्षमता को सीमित करना और उसकी आर्थिक आय पर दबाव बढ़ाना है। वहीं, ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने चेतावनी दी है कि उसके नियंत्रण वाले समुद्री क्षेत्र में हस्तक्षेप करने वाले किसी भी सैन्य जहाज को निशाना बनाया जा सकता है।

सरकारी टीवी के माध्यम से जारी बयान में कहा गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की समुद्री सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ सकती है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, गाम्बिया के झंडे वाला मालवाहक जहाज एम/वी लियान स्टार ओमान की खाड़ी के रास्ते एक ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था। अमेरिकी सेना ने जहाज को 20 से अधिक बार चेतावनी दी, लेकिन चालक दल ने निर्देश का पालन नहीं किया। जिसके बाद उसे कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान जा रहे समुद्री जहाज पर दागी मिसाइल

  • TAGS
  • [post_tags]