Weather Update : पांच फरवरी तक कोहरे से राहत के आसार नहीं

0
196
Weather Update : पांच फरवरी तक कोहरे से राहत के आसार नहीं
Weather Update : पांच फरवरी तक कोहरे से राहत के आसार नहीं

घने कोहरे से दृश्यता शून्य के करीब, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम परिवर्तनशील

Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तर भारत में वर्तमान में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इससे जहां एक तरफ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और हल्की बारिश हो रही है। वहीं मैदानों में तेज हवा और कोहरे का दौर जारी है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर रविवार रात और सोमवार सुबह घना कोहरा तो कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कई जगह दृश्यता शून्य भी रही। इससे रेल, सड़क और हवा यातायात पर इसका असर पड़ा।

इस राज्यों में चला बर्फबारी का दौर

इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हुई। मैदानी राज्यों में उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। कुल्लू, लाहौल, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल बंद हो गई है। रोहतांग दर्रा में भी 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के बावजूद शीतलहर के चलते ठंड बनी हुई है। सोमवार को हरियाणा में सबसे ठंडा सिरसा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मैदानों में बारिश और ओलावृष्टि के फसलों को नुकसान

लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते समस्त उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि का दौर गत 20 जनवरी से जारी है। एक दो दिन की राहत के बाद फिर से बारिश आ रही है। इसी दौरान कई एरिया में ओलावृष्टि भी हुई है। हालांकि कृषि विशेषज्ञों ने अब बारिश और ओलावृष्टि को फसलों के लिए नुकसानदायक बताया है। विशेषकर ओलावृष्टि से सरसों और आलू की फसल को ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं कई एरिया ऐसे हैं जहां पर गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें : Congress on India-US Trade Deal : ट्रंप के सामने झुक गए पीएम मोदी : कांग्रेस

  • TAGS
  • [post_tags]