Nishant Joins JDU: नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली

0
212
Nishant Joins JDU: नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली
Nishant Joins JDU: नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली

कहा-मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा
Nishant Joins JDU, (आज समाज), पटना: बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च यानी रविवार को जेडीयू की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए। निशांत ने कहा, मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।

बिहार का सीएम कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के नारे लगे

इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार का सीएम कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे।

कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए

इससे पहले जब उनकी गाड़ी पार्टी आॅफिस पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। जदयू आॅफिस में कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी। कार्यकर्ता हाथी, घोड़ा और ऊंट लेकर निशांत के स्वागत में पहुंचे थे। बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक भी मोकामा से पटना पहुंचे थे।

  • TAGS
  • [post_tags]